Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»वक्फ बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती: बिहार के कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने दायर की याचिका
    Breaking News

    वक्फ बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती: बिहार के कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने दायर की याचिका

    News DeskBy News DeskApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Waqf Amendment Bill Challenged in Supreme Court: वक्फ संशोधन बिल को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. वक्फ संशोधन बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. बिहार के कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद देश के शीर्ष न्यायालय में बिल के खिलाफ याचिका दायर की है. मोहम्मद जावेद बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद हैं. मोहम्मद जावेद वक्फ को लेकर बनीं जेपीसी के सदस्य भी रहे हैं.

    याचिका में कहा गया है कि ये बिल मुसलमानों के अधिकारों के साथ भेदभाव करने वाला है. इसके साथ ही ये संशोधन विधेयक संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत समानता के अधिकार, अनुच्छेद 25 और 26 के तहत धर्म और धार्मिक गतिविधियों के पालन और प्रबंधन का अधिकार, अनुच्छेद 29 में दिए गए अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा का हनन करता है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने याचिका स्वीकार किया है या नहीं, अबतक इस पर जानकारी सामने नहीं आई है.

    3 अप्रैल को राज्यसभा से हुआ था पास

    बता दें कि वक्फ संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया है. वक्फ बिल राज्यसभा में गुरुवार (3 अप्रैल) देर रात पास हुआ. राज्यसभा में बिल के पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 वोट पड़े. राज्यसभा में बिल पर 14 घंटे से ज्यादा चर्चा के बाद देर रात 2.32 बजे राज्यसभा से वक्फ विधेयक पारित हो गया.

    Jharkhand: 3 साल में हर पंचायत में 5जी नेटवर्क, जिलों में नियुक्त होंगे IT अधिकारी, सीएम ने आईटी एवं ई-गवर्नेस विभाग को दिए निर्देश

    2 अप्रैल को लोकसभा से हुआ था पास

    वहीं इससे पहले लोकसभा में बुधवार (2 अप्रैल) को वक्फ बिल पेश किया गया था. जिसपर करीब 12 घंटे से ज्यादा चर्चा हुई और देर रात बिल को पारित कर दिया गया था. लोकसभा में बिल के पक्ष में कुल 288 वोट और विरोध में 232 वोट पड़े थे. वहीं, राज्यसभा में बिल को 128 सांसदों का समर्थन मिला जबकि 95 बिल के खिलाफ डाले गए थे.

    पीएम मोदी ने कहा

    Jamahedpur: श्रावणी मेला की सुरक्षा को जमशेदपुर से जाएंगे 500 से ज्यादा जवान, सभी की छुट्टियां रद्द

    संसद के दोनों सदनों से वक्फ बिल पास होने पर पीएम नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने बैंकॉक पहुंच पीएम मोदी ने थाईलैंड से वक्फ बिल पर राय रखते हुए मुस्लिम समाज के लोगों को स्पेशल मैसेज भेजा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लगातार चार ट्वीट किए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ बिल को सामाजिक और आर्थिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है. उन्होंने कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं, गरीब मुस्लिमों और पसमांदा समाज को फायदा होगा.

    पीएम मोदी ने लिखा कि- संसद के दोनों सदनों द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक का पारित होना सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास के लिए हमारी सामूहिक खोज में एक महत्वपूर्ण क्षण है. इससे विशेष रूप से उन लोगों को मदद मिलेगी जो लंबे समय से हाशिये पर हैं, जिससे उन्हें आवाज़ और अवसर दोनों से वंचित रखा गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Waqf Bill challenged in Supreme Court: Bihar Congress MP Mohammad Javed filed a petition
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: 3 साल में हर पंचायत में 5जी नेटवर्क, जिलों में नियुक्त होंगे IT अधिकारी, सीएम ने आईटी एवं ई-गवर्नेस विभाग को दिए निर्देश

    July 23, 2026

    Jamahedpur: श्रावणी मेला की सुरक्षा को जमशेदपुर से जाएंगे 500 से ज्यादा जवान, सभी की छुट्टियां रद्द

    July 23, 2026

    Dengu vaccine approval: डेंगू के अपने पहले टीके ‘क्यूडेंगा’ को सरकार ने दी मंजूरी, WHO के अलावा 42 देश दे चुके हैं मंजूरी, 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों को लगेगा यह टीका

    July 23, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: 3 साल में हर पंचायत में 5जी नेटवर्क, जिलों में नियुक्त होंगे IT अधिकारी, सीएम ने आईटी एवं ई-गवर्नेस विभाग को दिए निर्देश

    July 23, 2026

    Jamahedpur: श्रावणी मेला की सुरक्षा को जमशेदपुर से जाएंगे 500 से ज्यादा जवान, सभी की छुट्टियां रद्द

    July 23, 2026

    Dengu vaccine approval: डेंगू के अपने पहले टीके ‘क्यूडेंगा’ को सरकार ने दी मंजूरी, WHO के अलावा 42 देश दे चुके हैं मंजूरी, 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों को लगेगा यह टीका

    July 23, 2026

    Road Accident: NH 22 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार एसयूवी के घर में घुस जाने से दो लोगों की मौत

    July 23, 2026

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group