Site icon Lahar Chakra

Weather Alert: ओडिशा तट के करीब पहुंच रहा गहरा दबाव, 3,500 लोग निकाले गए, जमशेदपुर समेत झारखंड में 24 को भारी बारिश के आसार

Ranchi. ओडिशा के दक्षिणी और तटीय हिस्से में बुधवार को गहरे दबाव के तट के करीब पहुंचने के कारण भारी बारिश हुई, जिसके चलते अधिकारियों ने कम से कम 3,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। मौसम विभाग के अनुसार आज लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री रहने का अनुमान है।

इसका असर जमशेदपुर समेत झारखंड में भी दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को बारिश की गतिविधि और बढ़ सकती है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भी भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह जारी बुलेटिन में बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव पिछले छह घंटे से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा था। सुबह 8.30 बजे यह आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से 60 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम से 140 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व, ओडिशा के गोपालपुर से 150 किलोमीटर दक्षिण और पुरी से 240 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था।

Exit mobile version