
Ranchi. झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं और एक बच्चे सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इन आठ लोगों में से तीन लोगों की मौत हजारीबाग जिले में हुई, जबकि बाकी मौतें पलामू, लोहरदगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम और गोड्डा जिलों में हुईं।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों में राज्य के छह जिलों में बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है।’’
