


New Delhi.देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मिलने वाली ब्याज दर पर केंद्र सरकार ने आखिरकार अपनी मंजूरी दे दी है। सरकार ने EPF जमा राशि पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को हरी झंडी दिखा दी है।
इसके बाद अब 7 करोड़ से अधिक EPF खाताधारकों के खातों में इसी महीने ब्याज की रकम जमा होने की उम्मीद है। यह फैसला उन कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है जो लंबे समय से अपने पीएफ खाते में ब्याज जमा होने का इंतजार कर रहे थे। EPF पर मिलने वाला ब्याज कर्मचारियों की रिटायरमेंट सेविंग्स को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।



