Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में फिर लो प्रेशर, बदला मौसम; 11 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’
    Breaking News

    Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में फिर लो प्रेशर, बदला मौसम; 11 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’

    News DeskBy News DeskAugust 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बंगाल की खाड़ी में फिर लो प्रेशर बनने से मौसम बदला हुआ है. बादल छाए हुए हैं. बारिश भी हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 18 से 20 तक विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर वज्रपात का खतरा हो सकता है. 21 से 23 अगस्त तक राज्य के सभी हिस्सों में बारिश होगी.
    सोमवार को मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाए। सुबह में बादल छाए रहे. दिन चढ़ने के साथ धूप खिली. थोड़ी देर धूप खिलने के बाद अचानक मौसम ने अपना रंग बदल लिया. शाम और रात में बारिश हुई.

    11 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी
    झारखंड के 11 जिलों में 21 अगस्त से भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि 20 अगस्त तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश की संभावना है.

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के पूर्वोत्तर और मध्य भागों में 21 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. राज्य के कुछ हिस्सों में यह 23 अगस्त तक जारी रह सकती है. झारखंड में एक जून से 17 अगस्त के बीच 29 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई. इस अवधि के दौरान राज्य में सामान्य 678.3 मिलीमीटर की तुलना में 878.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. पूर्वी सिंहभूम जिले में सबसे अधिक 80 प्रतिशत अतिरिक्त वर्षा दर्ज की गई, उसके बाद सरायकेला-खरसावां में 66 प्रतिशत और रांची में 55 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई.

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Weather Alert: Low pressure again in Bay of Bengal Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में फिर लो प्रेशर weather changed; 'Yellow Alert' for heavy rain in 11 districts बदला मौसम; 11 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस पुलिस ने चापड़ के बल पर हुई लूटपाट की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group