Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Weather Alert: कोल्हान के तीनों जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट, पर 19 से मौसम में बदलाव, छाएंगे बादल, बारिश के आसार
    Breaking News

    Weather Alert: कोल्हान के तीनों जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट, पर 19 से मौसम में बदलाव, छाएंगे बादल, बारिश के आसार

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड के सात जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और कुछ जिलों में गर्म हवाएं चलने के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान (41 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है.

    डालटनगंज में तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि बोकारो थर्मल में यह 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है. राज्य की राजधानी रांची में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा है.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    गढ़वा, गोड्डा और पाकुड़ जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के कारण तापमान में 19 मार्च से गिरावट आ सकती है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘16 मार्च को गर्म हवाएं चलने के कारण झारखंड के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद और बोकारो जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव 19 मार्च से देखने को मिलेगा. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में 19 और 20 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 21 और 22 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. भीषण गर्मी के मद्देनजर लोगों को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    but weather will change from 19th chances of rain clouds will cover Weather Alert: Yellow alert for heat wave in all three districts of Kolhan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group