Site icon Lahar Chakra

Weather Change: जमशेदपुर सहित झारखंड के कई जिलों में छाये बादल, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Jamshedpur. जमशेदपुर सहित झारखंड के कई जिलों में बुधवार को मौसम अचानक बदल गया. दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे. इससे रांची समेत, दक्षिणी-पूर्वी, मध्यवर्ती, दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों में गर्जन के हल्की बारिश होने, ओलावृष्टि और वज्रपात होने की आशंका है.

मौसम विज्ञान केंद्र बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है. दो जगह से नमी आ रही है तो बीच में कन्वर्जन हो रहा है. तापमान हाई है ऐसे में बारिश की संभावना होती है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने की वजह से ही झारखंड में मौसम बदला है. बारिश के साथ कुछ जगह पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब है. लेकिन मौसम में फिर से हुई तब्दीली से फिर से तापमान में कमी होगी. बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 34.4, जमशेदपुर 38.2, डालटेनगंज में 38.2 और बोकारो में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Exit mobile version