Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Weather: झारखंड में एक जुलाई तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी कियया ‘रेड अलर्ट’, एक जून से 29 जून तक 81 फीसदी अतिरिक्त बारिश दर्ज
    Breaking News

    Weather: झारखंड में एक जुलाई तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी कियया ‘रेड अलर्ट’, एक जून से 29 जून तक 81 फीसदी अतिरिक्त बारिश दर्ज

    News DeskBy News DeskJune 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के कई हिस्सों में एक जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. आईएमडी के एक अधिकारी के अनुसार, राज्य की राजधानी रांची में रविवार सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और यहां दो जुलाई की सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है. इसके मौसम बुलेटिन के अनुसार 30 जून सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां तथा पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. इसमें कहा गया कि यह चेतावनी गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम के लिए एक जुलाई सुबह तक प्रभावी रहेगी.

    रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में झारखंड की ओर धीरे-धीरे बढ़ने के कारण राज्य में अत्यधिक बारिश हो सकती है. इसके अलावा, झारखंड पर बने परिसंचरण तंत्र का भी असर बारिश के रूप में देखने को मिलेगा.’’

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    रविवार को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा और लातेहार जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. वहीं, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, लातेहार, चतरा और पलामू जिलों में 30 जून के लिए और रांची, रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार, चतरा और पलामू जिलों में दो जुलाई सुबह साढ़े आठ बजे बजे तक के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. झारखंड में एक जून से 29 जून तक 81 फीसदी अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई. राज्य में एक जून से 29 जून के बीच सामान्य बारिश 181.4 मिलीमीटर के मुकाबले 327.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. रांची जिले में सबसे अधिक 198 प्रतिशत और उसके बाद लातेहार में 190 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई.

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    81 percent excess rain recorded from June 1 to June 29 Meteorological Department issued 'Red Alert' Weather: Heavy rain likely in Jharkhand till July 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026
    Recent Post

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

    September 5, 2026

    Adityapur: बुजुर्ग ने पहले हाथ जोड़कर प्रणाम किया, फिर आदित्यपुर खरकई पुल से नदी में लग दी छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group