Site icon Lahar Chakra

Weather: झारखंड में 10 जून से पहले मॉनसून के पहुंचने की सम्भावना, 31 मई तक गर्जन, हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी

Jamshedpur. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 10 जून से पहले मॉनसून के पहुंचने की सम्भावना है. यही वजह है विभिन्न जिलों में प्री मॉनसून की बारिश ही रही है. इससे राज्य भर में तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

सोमवार को जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे पिछले 24 घण्टों में राज्य में सबसे अधिक बारिश धालभूमगढ़ में 47.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. जमशेदपुर समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में 31 मई तक गर्जन, हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Exit mobile version