
Ranchi. मौसम विभाग ने आज झारखंड के सभी जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार से झारखंड होते हुए एक टर्फ लाइन गुजर रही है. यह टर्फ लाइन झारखंड के लिए फायदेमंद रहेगा. इसकी वजह से 19 मई तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है. झारखंड में अभी भी वैसी गर्मी नहीं पड़ी है, जिस तरह की गर्मी इस समय पड़नी चाहिए.
गुरुवार को सबसे अधिक सरायकेला में 25 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा बोकारो, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, तमाड़, बुंडू सहित राजधानी के कुछ इलाकों में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई. पिछले 24 घंटे में हाट गम्हरिया में 45 मिमी बारिश हुई. शुक्रवार को भी रांची और आसपास के इलाके में आकाश में बादल छाये रहने और मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.
