
Ranchi. झारखंड के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। 2 और 3 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी और मध्य जिलों में हल्की बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और बिजली कड़कने का अनुमान है।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, आसमान में तीन अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को उत्तर-पूर्वी जिलों में ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा।” उन्होंने कहा, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 24 घंटों में इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।”
