
Ranchi. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि छिटपुट बारिश होने की संभावना रहेगी. हालांकि, दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. 24 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है. 25 व 26 को फिर से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है. कई जिलों में वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सचेत रहने की अपील की है. बारिश थमते ही लगभग सभी जिलों के तापमान बढ़ने लगे हैं. राज्य में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
