Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Weather report: सारंडा में बदला मौसम, तेज बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, सड़कों पर बिछ गयी बर्फ की चादर
    Breaking News

    Weather report: सारंडा में बदला मौसम, तेज बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, सड़कों पर बिछ गयी बर्फ की चादर

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kiriburu. सारंडा में अचानक बदले मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया। रात करीब 8 बजे से शुरू हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किरीबुरू और मेघाहातुबुरू शहर में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। करीब 20 मिनट तक लगातार हुई ओलावृष्टि के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों, मैदानों और खुले स्थानों पर बर्फ की परत जैसी स्थिति बन गई। ओलों की इतनी अधिक मात्रा थी कि कुछ देर के लिए पूरा इलाका सफेद चादर से ढका हुआ नजर आने लगा। लगातार गिरते ओलों के कारण शहर के चारों ओर सड़कों, मैदानों और घरों के आसपास बर्फ के टुकड़े बिखरे पड़े रहे। ओलों की मार से पेड़-पौधों के पत्ते झड़ गए और कई स्थानों पर छोटे पौधों को भी नुकसान पहुंचा। तेज ओलावृष्टि की वजह से वाहनों, घरों की एस्बेस्टस शीट और खुले में बंधे पशुओं को भी क्षति पहुंचने की सूचना है।

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    वहीं तेज बारिश के कारण कई घरों की छतों से पानी रिसकर अंदर घुस गया, जिससे लोगों के बिस्तर, कपड़े और घरेलू सामान भी भीगकर खराब हो गए। अचानक आई इस मौसम की मार से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर फलदार पेड़ों पर पड़ा है। आम और लीची के पेड़ों में इस समय आए टिकोला और मंजर ओलों की मार से बड़ी मात्रा में गिर गए। इससे स्थानीय किसानों और घरों में लगे फलों के पेड़ों को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस तेज बारिश से एक राहत की खबर भी सामने आई है।

    Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के समीप से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    पिछले कुछ दिनों से सारंडा के जंगलों में कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इस वर्षा ने जंगलों में लगी आग को काफी हद तक शांत करने में मदद की है, जिससे वन क्षेत्र को राहत मिली है। ओलावृष्टि और तेज बारिश के दौरान किसी भी संभावित दुर्घटना से बचने के लिए शहर की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थी। बाद में मौसम सामान्य होने के बाद बिजली व्यवस्था को बहाल कर दिया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    heavy rain accompanied by hailstorm snow blanketed the roads. Weather report: Weather changed in Saranda Weather report: सारंडा में बदला मौसम तेज बारिश के साथ जमकर गिरे ओले सड़कों पर बिछ गयी बर्फ की चादर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के समीप से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के समीप से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group