


Jamshedpur. मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 25 और 26 अक्तूबर को बारिश की संभावना जताई है. पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर बिजली गरजने के साथ वर्षा हो सकती है. विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. बारिश के असर से तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है. सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है.
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव का असर झारखंड पर 26 अक्तूबर के बाद पड़ सकता है. हालांकि अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक रह सकता है. आगामी दिनों में ठंड की हल्की शुरुआत संभव है.



