
Ranchi.कोल्हान समेत राज्य के 15 जिलों में गुरुवार दोपहर बाद हल्की बारिश से राहत मिल सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.आईएमडी ने जिन 15 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं. 14 मई को राज्य के 12 जिलों में लू की स्थिति बनी रही. दिन में तेज धूप के कारण गर्मी तथा उमस से लोगों को परेशानी हुई.
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड में 17 और 18 मई को सभी जिलों में मौसम में बदलाव रहेगा. गर्मी और उमस से निजात मिलेगी. अधिकतम तापमान में काफी कमी आएगी. मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा और बारिश हो सकती है.
