Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Weather Update: जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, सुबह में कुहासा व दिन में धूप तथा शाम में ठंड, चलेगी शीतलहर, येलो अलर्ट जारी
    Headlines

    Weather Update: जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, सुबह में कुहासा व दिन में धूप तथा शाम में ठंड, चलेगी शीतलहर, येलो अलर्ट जारी

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2024Updated:December 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.जमशेदपुर समेत झारखंड में लगातार पारा गिर रहा है. मौसम विभाग ने 14 दिसंबर तक राज्य के कई हिस्से में शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. खास कर अलसुबह में तापमान में भारी गिरावट आ रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि राज्य के लगभग सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. सुबह में बच्चों, वृद्ध व हृदय रोगियों सहित सुबह व शाम में टहलने वाले लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है. गुरुवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. चाईबासा 9.6, सरायकेला का 8.9 न्यूनतम तापमान रहा. 17 दिसंबर से ठंड और बढ़ने की संभावना है. सुबह में घने कोहरे से परेशानी बढ़ सकती है.

    मौसम विभाग के अनुसार, सुबह में कुहासा व धुंध का असर रहेगा. जबकि, दिन में धूप तथा शाम में ठंड रहेगी. रात में ओस गिर सकती है तथा हल्की ठंडी हवा चल सकती है. इससे न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है. मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें, तो दिसंबर में रांची का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वर्ष 2014 में 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस था. वहीं, वर्ष 2018 में 18 दिसंबर को 57.8 मिमी बारिश भी हुई थी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    cold wave to prevail fog in the morning sunshine during the day and cold in the evening Weather Update: Jamshedpur's minimum temperature is 8.6 degrees yellow alert issued
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group