Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पश्चिम बंगाल : दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी से नाराज ममता ने राज्यव्यापी प्रदर्शन का किया ऐलान
    Breaking News

    पश्चिम बंगाल : दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी से नाराज ममता ने राज्यव्यापी प्रदर्शन का किया ऐलान

    News DeskBy News DeskApril 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आज कई सारे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. CM ममता ने दवाओं की कीमत में बढ़तरी का विरोध करते हुए राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है. उन्होने कहा कि TMC 4-5 अप्रैल को पूरे राज्य में दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करेगी.

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दवाओं की कीमतों में बढ़तरी के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की. सीएम ने कहा कि कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 4-5 अप्रैल को पूरे राज्य में दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करेगी. उन्होंने इस बढ़ोतरी को लेकर अपनी चिंता जताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की.

    सीएम ममता ने कहा, “दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला मुझे हैरान कर दिया है. किसी भी हालत में इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. मैं केंद्र सरकार से मांग करती हूं कि वे दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला तुरंत वापस लें. सीएम ममता ने आगे बताया कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस राज्य के हर ब्लॉक और वार्ड में विरोध प्रदर्शन करेगी, ताकि इस बढ़ोतरी के खिलाफ अपनी आवाज उठाई जा सके.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों को मुफ्त इलाज और सस्ती जेनेरिक दवाइयां मुहैया कराई हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए सभी योजनाएं बंद कर दी हैं. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है, लेकिन केंद्र सरकार सिर्फ लोगों के बीच फूट डालने और दंगे भड़काने की राजनीति कर रही है.

    इसके अलावा ममता ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 1 अप्रैल से कई दवाओं की कीमतों में वृद्धि की है. यह दवाएं गरीबों के लिए बहुत जरूरी हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो विदेश में इलाज कराने की स्थिति में नहीं हैं.

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रामनवमी पर भी अपना बयान दिया. सीएम ने लोगों से इस अवसर पर शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि जो लोग रामनवमी पर यात्रा निकाल रहे हैं, हम चाहते हैं कि वह पूरी तरह से शांतिपूर्ण हो. हर कोई अपनी पूजा को अच्छे से करेगा, लेकिन किसी को भी ऐसी स्थिति नहीं बनने देनी चाहिए, जिससे दंगे या विवाद की स्थिति पैदा हो.

    मुख्यमंत्री ने सभी समुदायों और लोगों से अपील की कि वे एक-दूसरे के त्योहारों और कार्यक्रमों को बाधित न करें. उन्होंने कहा कि हम रामकृष्ण और स्वामी विवेकानंद का अनुसरण करेंगे, न कि किसी “जुमला पार्टी” का. उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हर समुदाय अपनी धार्मिक भावना के साथ त्योहार मनाए, लेकिन किसी भी हाल में शांति और सद्भाव बनाए रखा जाए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mamata announced a statewide protest West Bengal: Angry over the increase in the prices of medicines
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :गम्हरिया PHC में डाक विभाग के उत्पादों पर जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

    June 3, 2026

    RANCHI NEWS: पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन भुगतान की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group