Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»West Bengal: राज्यपाल की अनुमति के बगैर ही तृणमूल के चार विधायकों ने ली शपथ
    Headlines

    West Bengal: राज्यपाल की अनुमति के बगैर ही तृणमूल के चार विधायकों ने ली शपथ

    News DeskBy News DeskJuly 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata.. राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस की अनुमति के बिना ही विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के चार नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी. मंगलवार को विधानसभा में मानिकतला सीट से सुप्ति पांडे, बागदा से मधुपर्णा ठाकुर, राणाघाट दक्षिण से मुकुट मणि अधिकारी और रायगंज से कृष्णा कल्याणी ने विधायक पद की शपथ ली. सबसे पहले कृष्ण कल्याणी ने बांग्ला में शपथ पत्र का पाठ किया. वहीं, 25 साल की उम्र में विधायक बनने वालीं मधुपर्णा ठाकुर, मुकुट मणि अधिकारी और सुप्ति पांडे ने अंग्रेजी में शपथ ली. मुकुटमणि अधिकारी व मधुपर्णा ठाकुर ने शपथ लेने के बाद हरिचंद-गुरुचंद ठाकुर के नाम के जयकारे लगाये. शपथ लेने के बाद सबसे कम उम्र की विधायक मधुपर्णा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

    गौरतलब है कि, इससे पहले ठीक इसी तरह राज्यपाल की अनुमति के बगैर ही सायंतिका बंद्योपाध्याय और रेयात हुसैन सरकार ने भी शपथ ली, जिसके बाद इन दोनों विधायकों को राज्यपाल के कोपभाजन बनना पड़ा. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उनकी शपथ को ‘असंवैधानिक’ करार दिया है. विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सदन में अनुपस्थित रहे. शपथ समारोह संपन्न होने पर भाजपा के कुछ विधायक सदन में पहुंचे. कुछ देर रहने के बाद वे सदन छोड़ कर चले भी गये. ऐसे में विधायकों की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा विधानसभा अध्यक्ष ने नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी है. यह न्याय संगत है. सीएम ने कहा कि अगर किसी को शपथ को लेकर कोई आपत्ति है, तो वह इस मु्द्दे को विधानसभा में रख सकता है. सीएम का इशारा सीधे भाजपा की ओर था.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    West Bengal: Four Trinamool MLAs took oath without the permission of the Governor
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group