Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»पश्चिम बंगाल : सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, कुछ यात्री भी घायल
    Headlines

    पश्चिम बंगाल : सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, कुछ यात्री भी घायल

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    KOLKATA. पश्चिम बंगाल के नालपुर में सुबह सिकंदराबाद से शालीमार आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के चार कोच पटरी से उतर गए. घटना सुबह 5:31 बजे के आसपास की है. 3 कोच बेपटरी, जिसमें से एक पार्सल वैन शामिल है. राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई हैं. घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं.

    रेलवे सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल के हावड़ा के समीप नालपुर में यह हादसा हुआ है. सिकंदराबाद से शालीमार आ रही ट्रेन संख्या 22850 के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन और दो डिब्बे बेपटरी हो गए हैं. ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इस घटना में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं. फिलहाल घटना की सूचना पाकर मौके पर रेलवे के कर्मचारी पहुंच गए हैं. बता दें कि घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बता दें कि हावड़ा रेलवे स्टेशन से करीब 20 किमी दूर यह हादसा हुआ है.

    JAMSHEDPUR NEWS : पूर्वी सिंहभूम के आमों ने भरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, पहली खेप लंदन के लिए रवाना,किसानों की बड़ी उपलब्धि, लंदन पहुंचा स्थानीय आम

    रेलवे के मुताबिक किसी को इस घटना में बहुत ज्यादा नुकसान देखने को नहीं मिला है. केवल एक से दो यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. जानकारी के मुताबिक कुल 3 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए हैं. दरअसल जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त डाउन ट्रेन सिकंदराबाद शालीमार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन धीमी गति पर थी. ट्रेन हादसे के कारण हावड़ा-मुंबई मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है. कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोककर रखा गया है.

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए बनेगी टास्क फोर्स,अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन की बड़ी बैठक

    SER रेल प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार 22850 सिकंदराबाद-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस की एक पार्सल वैन और दो डिब्बे आज (09.11.2024) सुबह 5.31 बजे खड़गपुर डिवीजन के नालपुर स्टेशन से गुजरते समय पटरी से उतर गए. जैसा कि बताया गया है, कोई बड़ी चोट या हताहत नहीं हुआ है. संतरागाछी और खड़गपुर से दुर्घटना राहत ट्रेन और चिकित्सा राहत ट्रेनें पटरी से उतरी जगह पर पहुँच गई हैं. फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    commotion ensued some passengers injured West Bengal: Secunderabad-Shalimar Superfast Express derailed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : पूर्वी सिंहभूम के आमों ने भरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, पहली खेप लंदन के लिए रवाना,किसानों की बड़ी उपलब्धि, लंदन पहुंचा स्थानीय आम

    June 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए बनेगी टास्क फोर्स,अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन की बड़ी बैठक

    June 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मंगलवार को आएंगे जमशेदपुर, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित, भाजपा जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां हुई पूरी

    June 8, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Jamshedpur News :भगवान श्रीकृष्ण संग रूकमणी विवाह की कथा सुन भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु,बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा का छठवां दिन

    June 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group