Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»पश्चिमी सिंहभूम : चाईबासा में नक्सलियों के मंसूबे पर करारा प्रहार, दो IED और पांच बंकर ध्वस्त
    Headlines

    पश्चिमी सिंहभूम : चाईबासा में नक्सलियों के मंसूबे पर करारा प्रहार, दो IED और पांच बंकर ध्वस्त

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa : चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों और पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर करारा प्रहार किया है. पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, CRPF और झारखंड जगुआर के संयुक्त अभियान के दौरान पांच नक्सली बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया. वहीं, दो शक्तिशाली IED, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी सेट, सेफ्टी फ्यूज, एरो बम असेंबली, इलेक्ट्रिक वायर, सिरिंज मैकेनिज्म, काली और हरी नक्सली यूनिफॉर्म, एम्युनिशन पाउच सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. दोनों IED को बम निरोधक दस्ता की मदद से स्पॉट पर ही डिफ्यूज कर दिया गया.

    चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा समेत कई नक्सली दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं. इस सूचना के आधार पर 8 जुलाई से संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया. 11 जुलाई को तलाशी के दौरान जंगलों में छुपाए गए दो शक्तिशाली IED और पांच नक्सली बंकरों का पता चला जिन्हें सुरक्षाबलों ने तत्काल ध्वस्त कर दिया.

    पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इन IED को जंगल में प्लांट कर रखा था. अभियान के दौरान बंकरों से नक्सली दस्तावेज और दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की गई है. एसपी ने कहा कि सारंडा और कोल्हान क्षेत्र से नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करने तक यह अभियान जारी रहेगा.

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    प्रशासन ने इलाके में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है और नक्सल विरोधी ऑपरेशन को और तेज करने की तैयारी की जा रही है. संयुक्त बलों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी विध्वंसक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    two IEDs and five bunkers destroyed West Singhbhum: A strong blow to the plans of Naxalites in Chaibasa
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    July 6, 2026

    Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Industrial Policy: औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी

    July 6, 2026

    Share Bazar: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group