Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»West Singhbhum: गुदड़ी के हालात के बाद प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने अधिकारियों संग की बैठक, बोले-जहां होता है लोगों का जुटान, वहां होगा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
    Crime

    West Singhbhum: गुदड़ी के हालात के बाद प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने अधिकारियों संग की बैठक, बोले-जहां होता है लोगों का जुटान, वहां होगा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2024Updated:December 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. गुदड़ी के हालात के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. मंगलवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी कुलदीप चौधरी व एसपी आशुतोष शेखर ने जिले की विधि-व्यवस्था से संबंधित बैठक की. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे.

    इस दौरान सभी को बताया गया कि आगामी दिनों में क्रिसमस, न्यू ईयर, संक्रांति एवं मागे पर्व है. इस दौरान जरूरी है कि जिले भर में उचित विधि व्यवस्था सुनिश्चित हो. खासकर वैसे स्थान जहां पर्व के अवसर पर लोगों का अधिक जुटान होता है. उन जगहों को पूर्व से ही चिन्हित कर सुरक्षा से संबंधित तमाम इंतजाम किये जाये. मानकी-मुंडा, मुखिया व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ समन्वय बनाने को भी कहा गया.

    बैठक में दिये गये ये निर्देश

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 जून से आपके घर आएंगे BLO, मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ को लेकर एक महीने चलेगा महा-अभियान

    बैठक में कहा गया कि क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का दायित्व है कि क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी तरह के अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखें. इसके अलावा गठित चेक पोस्ट पर सतर्कता के साथ सभी तरह की जांच प्रक्रिया को संचालित किया जाए. अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए मुख्य रास्ते सहित सभी संभावित रास्तों पर गहनता से निगरानी की जाए. साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में फैले अफवाहों पर तत्काल रूप से रोक लगाने के लिए ग्रामीणों के साथ संवाद भी स्थापित किया जाए.

    उन्होंने कहा कि संवाद हीनता के कारण अफवाह की स्थिति पैदा होती है, जिससे लोगों के मन में वहम पैदा होता है. ऐसे में प्रशासनिक पदाधिकारी का यह कर्तव्य है कि यदि क्षेत्र के लोगों के मन में आशंका है तो उस आशंका के समाधान के लिए त्वरित गति से उचित पहल की जाए. बैठक में बताया गया कि जिला अंतर्गत विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण ऐसा विषय है, जिसमें जिला से लेकर क्षेत्र स्तर तक के सभी पदाधिकारी एवं आम जनों के साथ समन्वय की आवश्यकता रहती है. उपायुक्त द्वारा अपर उपायुक्त एवं स्थापना प्रभारी को शांति समिति के वर्तमान सदस्यों का आकलन करते हुए इसके पुनर्गठन संबंधी कार्यों को प्रारंभ किया करने का निर्देश दिया गया.

    Jamshedpur News :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण समर्पित केन्द्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लगाई विशेष प्रदर्शनी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DC-SP held a meeting with officials said- wherever there is a gathering of people there will be strong security arrangements West Singhbhum: Administration on alert after the situation in Gudri
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 जून से आपके घर आएंगे BLO, मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ को लेकर एक महीने चलेगा महा-अभियान

    June 23, 2026

    Jamshedpur News :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण समर्पित केन्द्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लगाई विशेष प्रदर्शनी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिलना झारखंड के लिए गौरव का विषय : दिनेश कुमार

    June 23, 2026
    Recent Post

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group