Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»West Singhbhum: ग्रामीणों से जुड़ने के अभियान के तहत अब बंदगांव के कुदाद्दी गांव पहुंचा पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन, कराये गये फुटबॉल व हॉकी मैच, डीसी व एसपी ने युवाओं का बढ़ाया मनोबल
    Crime

    West Singhbhum: ग्रामीणों से जुड़ने के अभियान के तहत अब बंदगांव के कुदाद्दी गांव पहुंचा पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन, कराये गये फुटबॉल व हॉकी मैच, डीसी व एसपी ने युवाओं का बढ़ाया मनोबल

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ग्रामीणों से जुड़ने के अभियान के तहत अब बंदगांव के कुदाद्दी गांव पहुंचा है. शनिवार को यहां प्रखंड स्तरीय मैत्री खेल प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल व हॉकी आदि मैच का आयोजन करवाया गया. बंदगांव प्रखंड के साबंनियां पंचायत के कुदाद्दी गांव में आयोजित हॉकी मैच का उपायुक्त कुलदीप चौधरी व पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर द्वारा शुभारंभ किया गया. इस दौरान डीसी- एसपी के आगमन के बाद स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रीति रिवाज से उनका स्वागत व अभिनंदन किया.

    इस दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता में शामिल स्थानीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर सभी खिलाड़ियों को लक्ष्य के प्रति कृतसंकल्पित रहने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि जिले की ग्रामीण क्षेत्रों में काफी खेल प्रतिभा छुपी हुई है, जिसे निखारने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है और इसी परिपेक्ष्य से जिला तहत सुदूरवर्ती क्षेत्रों में प्रखंड स्तरीय मैत्री टूर्नामेंट का आयोजन भी करवाया जा रहा है. इस अवसर पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पारस राणा सहित बंदगांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व जिला खेल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

    Jamshedpur: श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने सी-डैक के साथ किया एमओयू, विद्यार्थियों के लिए टेक्नोलॉजी में विशेष प्रशिक्षण

    Seraikella-Kharsawan:  ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, क्रॉस कंट्री रेस और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DC and SP boosted the morale of the youth football and hockey matches were organized the West Singhbhum district administration has now reached Kudaddi village of Bandgaon West Singhbhum: As part of the campaign to connect with the villagers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने सी-डैक के साथ किया एमओयू, विद्यार्थियों के लिए टेक्नोलॉजी में विशेष प्रशिक्षण

    June 23, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, क्रॉस कंट्री रेस और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

    June 23, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  2022 की नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    June 23, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने सी-डैक के साथ किया एमओयू, विद्यार्थियों के लिए टेक्नोलॉजी में विशेष प्रशिक्षण

    June 23, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, क्रॉस कंट्री रेस और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

    June 23, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  2022 की नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    June 23, 2026

    Jharkhand: राज्यपाल गंगवार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी किया याद

    June 23, 2026

    Jharkhand: अपहरण के आरोपी प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group