Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के आरोपों को कौन बचा रहा है! 18 लोगों की चली गयी थी जान
    Breaking News

    नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के आरोपों को कौन बचा रहा है! 18 लोगों की चली गयी थी जान

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2025Updated:March 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली.  शनिवार, 15 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के मामले में जो जानकारी सामने आयी है उससे यह स्पष्ट होता है कि अगर सूचना पर संज्ञान लिया जाता तो भगदड़ जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित ही नहीं हुई होती. उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल के कमर्शियल विभाग ने एक कंट्रोल मैसेज के जरिए ऑपरेटिंग विभाग से तीन अनारक्षित गाड़ियाँ 17.00 बजे, 19.00 बजे और 21.00 बजे नई दिल्ली स्टेशन से प्रयागराज के लिए चलाए जाने की मांग की थी.

    इसके लिए डिमांड कमर्शियल कंट्रोल मैसेज नं. 958/cc/DLI/2025 Sr.DCM/Chg दिल्ली द्वारा 15 फरवरी, 2025 को सुबह 09.50 बजे ही भेज दी गई थी.  लेकिन 15 फरवरी, 2025 को ऑपरेटिंग विभाग ने घटना घटित होने के समय तक केवल एक रेक ही कुंभ मेला स्पेशल चलाए जाने के लिए उपलब्ध कराया. यह माना जा रहा है कि यदि यह तीन रेक उपलब्ध कराए जाते और डिमांड के अनुसार हर दो घंटे में तीनों अनारक्षित कुंभ मेला स्पेशल चला दी जातीं, तो सारी भीड़ क्लीयर हो जाती और भगदड़ की संभावना ही नहीं रहती, क्योंकि सारी भीड़ उक्त तीनों रेक से निकल जाती. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    जानकारों का कहना है कि प्लेटफार्म पर भीड़ रोकने/नियंत्रित करने की काम RPF का होता है, लेकिन यह बड़ा विषय है कि इस मामले में RPF के किसी बड़े अधिकारी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गयी. एक ASC/RPF को ट्रांसफर कर बली का बकरा बना दिया गया जबकि DRM और ADRM जैसे अधिकारियों का ट्रांसफर तो हुआ लेकिन आरपीएफ इंस्पेक्टर/इंचार्ज तक को नहीं बदला गया. हालांकि इनकी रिपोर्ट का खंडन रेल मंत्रालय कर चुका था

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    अब सवाल उठता है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के लिए हकीकत में कौन लोग जिम्मेदार थे ? और क्या उन पर कार्रवाई की गयी? दिलचस्प है कि इसमें ऑपरेटिंग और RPF के अधिकारियों को कार्रवाई से दूर रखा गया है. ऐसा क्यों यह भी जांच और विचार का विषय है. कहा जा रहा है कि आदि कॉमर्शियल मैसेज पर कदम उठाया गया होता और सही स्थिति की मुख्यालय को आरपीएफ अधिकारी जानकारी देते तो भगदड़ में 18 निर्दोष लोगों की जान नहीं जाती.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Who is protecting the accused of stampede at New Delhi station? 18 people lost their lives
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group