Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»नाैकरी से हटाये जाने के बाद Leave Encashment मिलेगा या नहीं? 18 फरवरी को सुनवाई करेगा Jharkhand Highcourt
Breaking News

नाैकरी से हटाये जाने के बाद Leave Encashment मिलेगा या नहीं? 18 फरवरी को सुनवाई करेगा Jharkhand Highcourt

News DeskBy News DeskFebruary 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट की पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने नाैकरी से हटाये जाने या बर्खास्तगी के बाद कर्मी के अर्जित अवकाश के नगदीकरण (लीव इनकैशमेंट मिलेगा या नहीं) से संबंधित याचिका पर सुनवाई की. इस दाैरान प्रार्थी व प्रतिवादियों की ओर से पक्ष रखा गया. मामले में सुनवाई जारी रही. मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी. संविधान पीठ में चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव, जस्टिस आनंद सेन, जस्टिस राजेश शंकर, जस्टिस दीपक रोशन व जस्टिस गाैतम कुमार चाैधरी शामिल थे.इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता संतोष कुमार सोनी ने बताया कि सेवानिवृत्ति से पहले सेवा से हटाये जाने के बाद भी अर्जित अवकाश का नगदीकरण का लाभ मिलेगा. क्योंकि अर्जित अवकाश सैलरी का हिस्सा होता है.

वहीं हाइकोर्ट की ओर से अधिवक्ता सुमित गाड़ोदिया ने बताया कि पूर्व में दूधनाथ पांडेय के मामले में तीन न्यायाधीशों की लॉर्जर बेंच ने लीव इनकैशमेंट मामले में जो फैसला दिया था, वह सही नहीं है. राज्य सरकार का नियम ही लागू होगा. राज्य सरकार का नियम कहता है कि सेवानिवृत्ति के बाद ही अर्जित अवकाश का नगदीकरण मिलेगा. सेवा से हटाने या बर्खास्त होने के बाद कर्मी को अर्जित अवकाश के भुगतान का दावा मान्य नहीं है. प्रार्थी को अर्जित अवकाश का नगदीकरण का लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. मामले में एमीकस क्यूरी अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने पैरवी की.

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

उल्लेखनीय है कि प्रार्थी चतरा के बर्खास्त जिला जज (सीनियर डिवीजन) ने याचिका दायर की है. उन्होंने लीव इनकैशमेंट व उसका ब्याज देने की मांग की है. उन्हें वर्ष 2013 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. अपनी बर्खास्तगी आदेश को उन्होंने हाइकोर्ट में चुनाैती दी थी, जो खारिज हो गयी. बाद में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली.

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026
Recent Post

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सिक्कों की दुनिया में खोए बच्चे, 16 महाजनपदों से आधुनिक भारत तक का इतिहास करीब से देखा

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 25 साल बाद घर लौटे संतोष साहू को परिजनों ने रखने से किया इनकार, ‘सम्पूर्ण आश्रय’ ने पुरुष आश्रय गृह में दिलाया सहारा

November 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group