Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Bihar News: अब कभी भी इधर-उधर नहीं करेंगे, नड्डा की मौजूदगी में नीतीश ने राजद के साथ अतीत में किए गठबंधन को ‘गलती’ बताया
    Headlines

    Bihar News: अब कभी भी इधर-उधर नहीं करेंगे, नड्डा की मौजूदगी में नीतीश ने राजद के साथ अतीत में किए गठबंधन को ‘गलती’ बताया

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ अतीत में रहे अपने गठबंधन को ‘गलती’ बताते हुए शुक्रवार को कहा कि यह चूक उनसे दो बार हुई, लेकिन अब और नहीं होगी. जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष कुमार ने एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की जहां उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ मंच साझा किया.

    जद (यू) अध्यक्ष ने भाजपा के साथ अपने संबंधों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘हमारे संबंध 1990 के दशक से हैं. बिहार में जितना अच्छा काम हुआ है, हमारे नेतृत्व में हुआ है. नीतीश की पार्टी का नाम पहले समता पार्टी था. उन्होंने राजद का नाम लिए बिना कहा, ‘मुझसे पहले जो लोग सत्ता में थे, उन्होंने कुछ नहीं किया. दो बार उनके साथ जाना मेरी गलती थी. लेकिन मैं उस गलती को दोहराना नहीं चाहता। मैं यहीं (राजग में ही) रहूंगा.

    Jharkhand: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को मार डाला, शव दफनाया, पुलिस ने महिला का शव कब्र से बाहर निकाला

    जनवरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रैलियों में कहा था कि वह अब हमेशा भाजपा के साथ रहेंगे. भाजपा के प्रति निष्ठा की कुमार की नवीनतम घोषणा लालू प्रसाद के बेटे और उनके उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव के साथ उनकी हालिया मुलाकात की पृष्ठभूमि में आई है. जद (यू) और राजद की गठबंधन सरकार में तेजस्वी राज्य के उप मुख्यमंत्री रहे थे.

    Cabinet Dicision: झारखंड कैबिनेट ने 15 प्रस्तावों को दी मंजूरी, जेटेट नियमावली-2026, दो फ्लाईओवर के निर्माण को मिली स्वीकृति

    तेजस्वी यादव ने सफाई दी कि वह राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाते एक बैठक में शामिल होने गए थे और मीडिया के एक वर्ग ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि कुमार फिर से ‘पलटी’ मार सकते हैं. नीतीश कुमार पिछले एक दशक में छह बार इस्तीफा देकर दोबारा मुख्यमंत्री बन चुके हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar news Nitish called the past alliance with RJD a 'mistake'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को मार डाला, शव दफनाया, पुलिस ने महिला का शव कब्र से बाहर निकाला

    April 29, 2026

    Cabinet Dicision: झारखंड कैबिनेट ने 15 प्रस्तावों को दी मंजूरी, जेटेट नियमावली-2026, दो फ्लाईओवर के निर्माण को मिली स्वीकृति

    April 29, 2026

    Jharkhand: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बीमार, अस्पताल में भर्ती, सीएम हेमंत सोरेन और रक्षा राज्य मंत्री सहित कई नेता मिलने पहुंचे

    April 29, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को मार डाला, शव दफनाया, पुलिस ने महिला का शव कब्र से बाहर निकाला

    April 29, 2026

    Cabinet Dicision: झारखंड कैबिनेट ने 15 प्रस्तावों को दी मंजूरी, जेटेट नियमावली-2026, दो फ्लाईओवर के निर्माण को मिली स्वीकृति

    April 29, 2026

    Jharkhand: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बीमार, अस्पताल में भर्ती, सीएम हेमंत सोरेन और रक्षा राज्य मंत्री सहित कई नेता मिलने पहुंचे

    April 29, 2026

    Jharkhand Police: हाइकोर्ट की पुलिस विभाग की कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी, 20 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश को किया रद्द

    April 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT छात्रों का इंडस्ट्रियल विजिट, PCB डिजाइन और ऑटोमेशन तकनीक की मिली गहन जानकारी

    April 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group