Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Winter Session’: हंगामे और शोर शराबे की भेंट चढ़ गया संसद का शीतकालीन सत्र, लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
    Breaking News

    Winter Session’: हंगामे और शोर शराबे की भेंट चढ़ गया संसद का शीतकालीन सत्र, लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

    News DeskBy News DeskDecember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे आरंभ होने के बाद कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024’ और उससे जुड़े ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ को संसद की संयुक्त समिति के विचार के लिए भेजे का प्रस्ताव रखा. सदन ने ध्वनिमत से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को संसद परिसर में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच हुई कथित धक्का-मुक्की की घटना का हवाला देते हुए कहा कि संसद की मर्यादा और गरिमा सुनिश्चित करना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है.

    संसद परिसर में धरना प्रदर्शन नहीं करने की नसीहत

    उन्होंने कहा कि संसद के किसी भी द्वार और परिसर के भीतर धरना-प्रदर्शन नहीं करना है और यदि ऐसा होता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद बिरला ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की धुन बजाने के लिए कहा. ‘वंदे मातरम’ की धुन के पश्चात उन्होंने सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी.

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    हंगामा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की, संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को राज्यसभा में विपक्षी दलों ने हंगामा किया, जिसके कारण उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही देर बाद ही स्थगित कर दी गई. सुबह सदन की बैठक आरंभ होते ही पूरा सदन ‘जय भीम’ के नारों से गूंज उठा. इसी बीच, सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए. उन्होंने सदन को सूचित किया कि उन्हें नियम 267 के तहत आज भी कुछ नोटिस मिले हैं.

    इस पर कांग्रेस के जयराम रमेश ने कहा कि कहा कि कृपया उन मुद्दों को बताएं जिनके लिए नोटिस दिए गए हैं. सभापति धनखड़ ने संसद में लगातार हो रहे हंगामे और कार्यवाही बाधित होने पर चिंता जताई और सभी पक्ष के सदस्यों से इस पर आत्मचिंतन करने को कहा.

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    proceedings of Lok Sabha adjourned indefinitely. Winter Session': Winter session of Parliament marred by uproar and noise
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    July 30, 2026

    Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

    July 30, 2026
    Recent Post

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    July 30, 2026

    Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

    July 30, 2026

    Income Tax Return: अबतक पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल, कल तक आखिरी मौका

    July 30, 2026

    Sansad Monsoon session: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार 8वें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल, बैठक दो बजे तक के लिए स्थगित

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group