Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»women’s T20 World Cup Cricket: भारत ने महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
Headlines

women’s T20 World Cup Cricket: भारत ने महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को छह विकेट से हराया

News DeskBy News DeskOctober 7, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Dubai. अरुंधति रेड्डी (चार ओवर में 19 रन पर तीन विकेट) और श्रेयंका पाटिल (चार ओवर में 12 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर की उम्दा बल्लेबाजी से भारत ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां पाकिस्तान को छह विकेट से शिकस्त दी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 105 रन बनाये. भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में बड़ी हार झेलने के बाद भारतीय टीम को अपना नेट रन रेट पॉजिटिव करने के लिए इस मैच को 11.2 ओवर में जीतना था लेकिन टीम बाउंड्री लगाने के लिए संघर्ष करती दिखी. दो मैचों में पहली जीत से भारतीय टीम ग्रुप तालिका में पांचवें से चौथे स्थान पर आ गयी. पाकिस्तान हार के बावजूद तीसरे स्थान पर है. शेफाली वर्मा ने 35 गेंद की पारी में तीन चौके की मदद से 32 रन बनाये जबकि हरमनप्रीत ने गर्दन में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 24 गेंद में एक चौके की मदद से 29 रन का योगदान दिया. जेमिमा रोड्रिग्स ने 28 गेंद में 23 रन बनाये.

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

हरमनप्रीत चोट के कारण मैच के बाद होने वाले पुरस्कार समारोह में भी नहीं आयी. पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना 23 रन देकर दो विकेट लिये. इससे पहले श्रेयंका और अरुंधति ने किफायती गेंदबाजी की. प्लेयर ऑफ द मैच अरुंधति ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. रेणुका सिंह, दीप्ति शर्मा और सोभना आशा को एक-एक सफलता मिली.

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

November 14, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

November 14, 2026

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

November 14, 2026
Recent Post

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

November 14, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

November 14, 2026

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

November 14, 2026

‘क्या यही है मंईयां सम्मान?’…विधायक आवास में दुष्कर्म मामले पर चंपाई सोरेन ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

November 14, 2026

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group