Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»World Cup Champion: बिहार के समस्तीपुर का क्रिकेट के नए ‘वंडरकिड’ सूर्यवंशी की 175 रन की यादगार पारी, भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी जीती
    Breaking News

    World Cup Champion: बिहार के समस्तीपुर का क्रिकेट के नए ‘वंडरकिड’ सूर्यवंशी की 175 रन की यादगार पारी, भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी जीती

    News DeskBy News DeskFebruary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Harare. क्रिकेट के नए ‘वंडरकिड’ वैभव सूर्यवंशी (175 रन, 80 गेंद, 15 छक्के) ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास की शायद सबसे प्रभावशाली पारी खेली जिससे भारत ने शुक्रवार को यहां फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठा खिताब अपने नाम किया। दिलचस्प बात है कि भारत ने पिछली बार 2022 में वेस्टइंडीज में इंग्लैंड को हराकर ही खिताब जीता था। भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी जो टूर्नामेंट के इतिहास में देश के दबदबे को दिखाता है। दसवीं बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यवंशी के शतक से नौ विकेट पर 411 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। चौदह साल के सूर्यवंशी ने यादगार पारी खेली और महज 55 गेंद में तीन अंक का आंकड़ा छूकर इस टूर्नामेंट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। यह अंडर-19 विश्व कप फाइनल में किसी खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है और टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में यह टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

    भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने इंग्लैड की टीम कालेब फाल्कोनर (115 रन, 67 गेंद) के शतक और सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिन्स (66 रन) के अर्धशतक के बावजूद 40.2 ओवर में 311 रन ही बना सकी। सूर्यवंशी ने यह पारी तब खेली जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने सिर्फ 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी अंदाज में खेलते हुए दूसरा अर्धशतक सिर्फ 23 गेंद में बना लिया।

    उनकी 175 रन की पारी में से 150 रन सिर्फ बाउंड्री से ही आए जिसमें 15 छक्के और इतने ही चौके शामिल थे। इस पारी के दौरान उन्होंने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की पूरी तरह से धज्जियां उड़ा दी। अब उनके नाम युवा वनडे पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने दिसंबर में  दुबई में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अपने ही 14 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। सूर्यवंशी के नाम अब अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन (71 गेंद में) बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने टूर्नामेंट में पहले इसी मैदान पर इंग्लैंड के बेन मेयेस के रिकॉर्ड को बेहतर बनाया जिन्होंने 98 गेंद में 150 रन बनाए थे।

    Rail GM Visit Adityapur: टाटानगर रेलवे स्टेशन से हटेगा दबाव, आदित्यपुर रेलवे स्टेशन  बनेगा ‘सैटेलाइट स्टेशन’, प्लेटफॉर्म विस्तार और कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की तैयारी

    सूर्यवंशी के दबदबे का अंदाजा इससे ही लग जाता है कि उनके 100 से 150 रन तक पहुंचने के दौरान दूसरे छोर पर खड़े वेदांत त्रिवेदी ने सिर्फ चार गेंदों का सामना किया। सूर्यवंशी की बल्लेबाजी इतनी जबरदस्त थी कि आधे मैच तक भारत का रन रेट लगभग 10 था और उस चरण पर टीम का अनुमानित स्कोर 500 था।

    बिहार के समस्तीपुर का यह खिलाड़ी दो घंटे से भी कम समय में क्रिकेट की दुनिया को हैरान करने के बाद 26वें ओवर में मैनी लम्सडेन की शॉर्ट गेंद को स्कूप करने की कोशिश में आउट हो गया। विकेटकीपर थॉमस रियू ने उनका कैच लपका। इंग्लैंड के खिलाड़ी सूर्यवंशी को ऐसी पारी पर बधाई देने के लिए उनकी ओर दौड़े जो विश्व कप फाइनल में अक्सर देखने को नहीं मिलती। सूर्यवंशी ने अपने कप्तान आयुष म्हात्रे (51 गेंद में 53 रन) के साथ सिर्फ 19 ओवर में 142 रन बनाए। म्हात्रे अपना अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद आउट हो गए।

    Supreme Court:बच्चों के लापता होने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,  बोला-केंद्र सरकार पता लगाए, बच्चों के लापता होने के पीछे किसी देशव्यापी गिरोह का हाथ तो नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar scored a memorable 175-run innings as India won the Under-19 World Cup for a record sixth time. the new cricket 'wonder kid' from Samastipur World Cup Champion: Suryavanshi World Cup Champion: बिहार के समस्तीपुर का क्रिकेट के नए ‘वंडरकिड’ सूर्यवंशी की 175 रन की यादगार पारी भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी जीती
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail GM Visit Adityapur: टाटानगर रेलवे स्टेशन से हटेगा दबाव, आदित्यपुर रेलवे स्टेशन  बनेगा ‘सैटेलाइट स्टेशन’, प्लेटफॉर्म विस्तार और कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की तैयारी

    February 11, 2026

    Supreme Court:बच्चों के लापता होने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,  बोला-केंद्र सरकार पता लगाए, बच्चों के लापता होने के पीछे किसी देशव्यापी गिरोह का हाथ तो नहीं

    February 11, 2026

    Jamshedpur: सोनारी में अवैध गन फैक्ट्री चलाने के मामले में फरार अपराधी समीर सरदार ने कोर्ट में किया सरेंडर

    February 11, 2026
    Recent Post

    Rail GM Visit Adityapur: टाटानगर रेलवे स्टेशन से हटेगा दबाव, आदित्यपुर रेलवे स्टेशन  बनेगा ‘सैटेलाइट स्टेशन’, प्लेटफॉर्म विस्तार और कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की तैयारी

    February 11, 2026

    Supreme Court:बच्चों के लापता होने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,  बोला-केंद्र सरकार पता लगाए, बच्चों के लापता होने के पीछे किसी देशव्यापी गिरोह का हाथ तो नहीं

    February 11, 2026

    Jamshedpur: सोनारी में अवैध गन फैक्ट्री चलाने के मामले में फरार अपराधी समीर सरदार ने कोर्ट में किया सरेंडर

    February 11, 2026

    Chaibasa Naxal: सारंडा जंगल में जराइकेला के तिरिलपोसी गांव के पास आईईडी विस्फोट, दो लोग घायल

    February 11, 2026

    XLRI Placement: एक्सएलआरआई में 2024-26 बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न, अधिकतम पैकेज 1.1 करोड़ रुपये, औसत 31.40 लाख रुपये सालाना

    February 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group