Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»World Economic Forum: स्वीट्जरलैंड के दावोस जाएंगे CM हेमंत सोरेन समेत चार मुख्यमंत्री, WEF की वार्षिक बैठक में होंगे शामिल, टाटा समूह के एन चंद्रशेखरन समेत 100 से अधिक CEO भी करेंगे शिरकत
    Headlines

    World Economic Forum: स्वीट्जरलैंड के दावोस जाएंगे CM हेमंत सोरेन समेत चार मुख्यमंत्री, WEF की वार्षिक बैठक में होंगे शामिल, टाटा समूह के एन चंद्रशेखरन समेत 100 से अधिक CEO भी करेंगे शिरकत

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पांच दिवसीय वार्षिक बैठक 19 से 23 जनवरी, 2026 तक चलेगी
    इसमें करीब 130 देशों से लगभग 3,000 वैश्विक नेता शामिल होंगे. इनमें करीब 60 राष्ट्राध्यक्ष भी होंगे

    New Delhi. अगले महीने होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस और आंध्र प्रदेश के एन चंद्रबाबू नायडू सहित भारत के चार मुख्यमंत्री और 100 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शामिल होंगे. यह पांच दिवसीय वार्षिक बैठक 19 से 23 जनवरी, 2026 तक चलेगी और इसमें करीब 130 देशों से लगभग 3,000 वैश्विक नेता शामिल होंगे. इनमें करीब 60 राष्ट्राध्यक्ष भी होंगे. कई केंद्रीय मंत्रियों के भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है. झारखंड, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ तेलंगाना के ए रेवंत रेड्डी और मध्य प्रदेश के मोहन यादव भी दावोस पहुंचेंगे. इन चार राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों की भी डब्ल्यूईएफ वार्षिक बैठक 2026 में मजबूत मौजूदगी रहने की उम्मीद है यह बैठक ‘संवाद की भावना’ विषय के तहत आयोजित की जाएगी. बैठक में भाग लेने वाले केंद्रीय मंत्रियों के नामों की घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है.

    दुनिया भर के प्रभावशाली उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं की इस बैठक में भारत से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी, टाटा समूह के एन चंद्रशेखरन, बजाज समूह के संजीव बजाज और जुबिलेंट भरतिया समूह के हरि एस भरतिया के शामिल होने की उम्मीद है.दावोस जाने वाले अन्य भारतीय कॉरपोरेट नेताओं में एक्सिस बैंक के अमिताभ चौधरी, गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह के नादिर गोदरेज, जेएसडब्ल्यू समूह के सज्जन जिंदल, जेरोधा के निखिल कामथ, भारती समूह के सुनील भारती मित्तल, इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि, इन्फोसिस के सीईओ सलिल एस पारेख, विप्रो के ऋषद प्रेमजी, एस्सार के सीईओ प्रशांत रुइया और पेटीएम के विजय शेखर शर्मा हैं.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया के अलावा कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रमुख भी दावोस जाएंगे, जिनमें गेल के संदीप कुमार गुप्ता, भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन सी एस सेट्टी, एनटीपीसी के गुरदीप सिंह और आरईसी के जितेंद्र श्रीवास्तव शामिल हैं.

    जी-7, जी-20, ब्रिक्स देशों सहित अन्य देशों के नेता और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भी इस बैठक में भाग लेंगे.

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    झारखंड पहली बार कर रहा शिरकत
    झारखंड को वैश्विक निवेश का केंद्र बनाने और राज्य की खनन व पर्यटन क्षमता को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने की तैयारी है. राज्य का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा, प्रतिनिधिमंडल दावोस के अलावा लंदन (यूके) का भी दौरा करेगा. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सचिव, उद्योग सचिव, उद्योग निदेशक और जियाडा निदेशक समेत अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे. झारखंड पहली बार दावोस में होनेवाले प्रतिष्ठित सम्मेलन में शिरकत कर रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    including Chief Minister Hemant Soren including Tata Group's N Chandrasekaran Switzerland to attend the WEF annual meeting. Over 100 CEOs WEF की वार्षिक बैठक में होंगे शामिल will also participate. will travel to Davos World Economic Forum: Four Chief Ministers World Economic Forum: स्वीट्जरलैंड के दावोस जाएंगे CM हेमंत सोरेन समेत चार मुख्यमंत्री टाटा समूह के एन चंद्रशेखरन समेत 100 से अधिक CEO भी करेंगे शिरकत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group