Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»World Wildlife Day: PM MODI ने जूनागढ़ के गिर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का आनंद लिया
Breaking News

World Wildlife Day: PM MODI ने जूनागढ़ के गिर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का आनंद लिया

News DeskBy News DeskMarch 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Sasan. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर सोमवार सुबह गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का आनंद लिया. सोमनाथ से आने के बाद मोदी ने सासण में वन अतिथि गृह ‘सिंह सदन’ में रात्रि विश्राम किया. रविवार शाम को उन्होंने सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से सबसे पहला ज्योतिर्लिंग है.

‘सिंह सदन’ से प्रधानमंत्री जंगल सफारी पर गए, उनके साथ कुछ मंत्री और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी थे. गिर वन्यजीव अभयारण्य के मुख्यालय सासण गिर में प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की सातवीं बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे. एनबीडब्ल्यूएल में 47 सदस्य हैं, जिनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल हैं.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा के दौरान नो-एंट्री के बावजूद छोटा गोविंदपुर में भारी वाहनों के संचालन के खिलाफ लोगों में आक्रोश, अन्ना चौक पर दिया धरना

बैठक के बाद मोदी सासण में कुछ महिला वन कर्मचारियों से भी बातचीत करेंगे. एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने एशियाई शेरों के संरक्षण के लिए ‘प्रोजेक्ट लॉयन’ के तहत 2,900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है। इन शेरों का एकमात्र निवास स्थान गुजरात है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्तमान में, एशियाई शेर गुजरात के नौ जिलों के 53 तालुकाओं में लगभग 30,000 वर्ग किलोमीटर में निवास करते हैं. इसके अलावा, एक राष्ट्रीय परियोजना के तहत जूनागढ़ जिले के न्यू पिपल्या में 20.24 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर वन्यजीवों के चिकित्सीय निदान एवं रोग से बचाव के लिए एक ‘राष्ट्रीय रेफरल केंद्र’ स्थापित किया जा रहा है.

Jamshedpur: टाटा मोटर्स ने 17 से 19 अक्टूबर तक कर्मचारी बस सेवा में किया बदलाव, 22 से सेवा होगी सामान्य

विज्ञप्ति में कहा गया है कि संरक्षण प्रयासों को मजबूत करने के वास्ते सासण में वन्यजीव निगरानी के लिए उच्च तकनीक से युक्त निगरानी केंद्र और एक अत्याधुनिक अस्पताल भी स्थापित किया गया है. मोदी ने रविवार को रिलायंस जामनगर रिफाइनरी परिसर में स्थित पशु बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र ‘वनतारा’ का भी दौरा किया. यह बचाव केंद्र बंदी हाथियों और वन्यजीवों के कल्याण के लिए समर्पित है, जो दुर्व्यवहार और शोषण से बचाए गए जानवरों को शरण, पुनर्वास और चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है।.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

October 17, 2026

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: दुर्गा पूजा के दौरान नो-एंट्री के बावजूद छोटा गोविंदपुर में भारी वाहनों के संचालन के खिलाफ लोगों में आक्रोश, अन्ना चौक पर दिया धरना

October 18, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्स ने 17 से 19 अक्टूबर तक कर्मचारी बस सेवा में किया बदलाव, 22 से सेवा होगी सामान्य

October 18, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर SSP ने Control Room की व्यवस्था देखी, CCTV से शहर की सुरक्षा का लिया जायजा

October 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

October 17, 2026

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group