Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»XLRI MOU Health Care Company: एक्सएलआरआइ और दुबई की प्रमुख स्वास्थ्य कंपनी एस्टर डीएम हेल्थकेयर के बीच हुआ एमओयू, ये होगा फायदा
    Breaking News

    XLRI MOU Health Care Company: एक्सएलआरआइ और दुबई की प्रमुख स्वास्थ्य कंपनी एस्टर डीएम हेल्थकेयर के बीच हुआ एमओयू, ये होगा फायदा

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जेवियर स्कूल आफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआइ) और दुबई स्थित प्रमुख स्वास्थ्य समूह एस्टर डीएम हेल्थकेयर के बीच करार (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. इस साझेदारी का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत बनाना, छात्रों को वैश्विक उद्योग अनुभव से जोड़ना और भविष्य के नेतृत्व विकास के अवसर प्रदान करना है. इस करार के तहत दोनों संस्थान मिलकर प्रबंधन शिक्षा, उद्योग-इंटरेक्शन और नेतृत्व विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे. एक्सएलआरआइ की ओर से संस्थान के निदेशक डा. (फादर) सेबेस्टियन जार्ज, एसजे. ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए, जबकि एस्टर डीएम हेल्थकेयर की ओर से ग्रुप चीफ ह्यूमन रिसोर्स आफिसर जैकब ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए. इस अवसर पर प्रो. सुनील षाड़ंगी, प्रो. गिरिधर रामचंद्रन, रजनी रंजन और आशीष पाल उपस्थित थे.

    लीडरशिप टॉक में तकनीक और लोगों की भूमिका पर जोर:
    समझौते के साथ ही “कैटलिस्ट आफ बिजनेस ग्रोथ: द न्यू डायमेंशंस आफ टेक्नोलॉजी एंड पीपल विषय पर एक लीडरशिप टाक का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में एस्टर डीएम हेल्थकेयर के ग्रुप सीएचआरओ जैकब ने कहा कि आज के समय में तकनीक और लोगों की भागीदारी ही व्यवसायिक सफलता की सबसे बड़ी शक्ति बन गई है. उन्होंने कहा कि व्यवसाय केवल नीतियों से नहीं, बल्कि लोगों के जुनून और तकनीक के संतुलित उपयोग से आगे बढ़ता है. भविष्य का नेतृत्व वही है, जो इस संतुलन को समझे और उसे सही दिशा में लागू करे। जैकब ने यह भी कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके लोग होते हैं. जब उन्हें तकनीक का सही साथ मिलता है, तो वह संगठन नई ऊंचाइयां छूता है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    एक्सएलआरआइ के निदेशक ने साझेदारी को बताया ज्ञान का पुल: एक्सएलआरआइ के निदेशक डा. (फा.) सेबेस्टियन जार्ज, एसजे. ने कहा कि यह साझेदारी शिक्षा और उद्योग के बीच ज्ञान, अनुभव और नवाचार का सशक्त सेतु बनेगी. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें उद्योग की वास्तविक चुनौतियों से जोड़ना है.  एस्टर डीएम हेल्थकेयर के साथ यह सहयोग उसी दिशा में एक सार्थक कदम है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    this will be the benefit XLRI MOU Health Care Company: MoU signed between XLRI and Dubai's leading healthcare company Aster DM Healthcare XLRI MOU Health Care Company: एक्सएलआरआइ और दुबई की प्रमुख स्वास्थ्य कंपनी एस्टर डीएम हेल्थकेयर के बीच हुआ एमओयू ये होगा फायदा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group