Lahar Chakra

XLRI Onsemable-Valhalla: एक्सएलआरआइ के ऑन्सेंबल-वलहल्ला में BollyWood Singer विशाल-शेखर के गानों पर झूमे एक्सलर्स, घंटों गूंजता रहा वन्स मोर…

Jamshedpur. एक्सएलआरआइ की ओर से हर साल सालाना फेस्ट ऑन्सेंबल वलहल्ला का आयोजन किया गया, जिसका सोमवार की शाम समापन हो गया. समापन की शाम गीत-संगीत का आयोजन किया गया. एक्सएलआरआइ के फुटबॉल ग्राउंड में बॉलीवुड की हिट जोड़ी विशाल ददलानी और शेखर रविजानी की ने युवाओं को गीत-संगीत पर जमकर झुमाया. इससे पहले युवाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से जहां दोनों का इस्तकबाल किया, वहीं दोनों संगीतकार-गीतकारों की जोड़ी ने करीब तीन घंटे तक हजारों युवाओं को अपने गाने पर झूमाया.

उनके हर गाने के बाद वन्स मोर की आवाजें भीड़ से आती रही. फुटबॉल ग्राउंड में ऐसा कोई नहीं था जो झूम नहीं रहा था. रात 10 बजे तक कार्यक्रम का समापन किया गया. इस दौरान विशाल-शेखर ने ग्राउंड में युवाओं के साथ ठुमके भी लगाए. गौरतलब है कि एक्सएलआरआइ की ओर से हर साल सालाना फेस्ट ऑन्सेंबल वलहल्ला का आयोजन किया जाता है.

इसमें खेल, आइडिया समिट, विभिन्न प्रकार के इंटेलेक्चुअल इवेंट के साथ ही कई गीत-संगीत के आयोजन भी किए जाते हैं. तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में एक्सएलआरआइ के साथ ही देश के अलग-अलग बिजनेस स्कूल के हजारों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

Exit mobile version