Site icon Lahar Chakra

याज्ञवल्क्य बने एबीवीपी के बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री

रांची. गोरखनाथ में आयोजित हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन में याज्ञवल्क्य शुक्ल को बिहार झारखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाया गया है.

याज्ञवल्क्य मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले से हैं. इनकी शिक्षा रांची विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में पीएचडी तक हुई है. शुक्ल ने शोध झारखंड के पलामू प्रमंडल में कोरबा जनजाति का सांस्कृतिक भूगोलीय अध्ययन विषय पर किया है. उन्होंने नीलाम्बर-पिताम्बर विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में परास्नातक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. वह विद्यालयीन काल से अभाविप के सम्पर्क में हैं. वर्ष 2009 से वह पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं. वे 2007 में जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय, गढ़वा के निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष तथा रांची विश्वविद्यालय के निर्वाचित छात्रसंघ उपाध्यक्ष रहे हैं.

शुक्ल वर्ष 2018 में भारत सरकार द्वारा आयोजित भारतीय युवा प्रतिनिधिमंडल की श्रीलंका यात्रा का प्रतिनिधित्व कर चुके है. झारखंड के युवाओं को भ्रमित करने वाले षड्यंत्रों को परास्त कर आपने ‘जुटान’ जैसे विभिन्न सफल प्रयोगों से जनजातीय विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पूर्व में वह रांची महानगर संगठन मंत्री, झारखंड प्रांत संगठन मंत्री, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य तथा बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन भी किये है. वह एबीवीपी के वर्ष 2022-2024 तक राष्ट्रीय महामंत्री हैं. अब वह बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री है.

Exit mobile version