Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»रांची समेत 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में अब तक सबसे ज्यादा वर्षा
    Breaking News

    रांची समेत 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में अब तक सबसे ज्यादा वर्षा

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची : राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार, 29 जुलाई को रांची सहित 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. रांची, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा,पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़,बोकारो और धनबाद में 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

    30 और 31 जुलाई को भी मौसम रहेगा सक्रिय

    मौसम विभाग के अनुसार, 30 जुलाई को भी देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ जिलों में भारी वर्षा हो सकती है. वहीं 31 जुलाई और 1 अगस्त को कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जना की संभावना है. इन दिनों हल्की से मध्यम बारिश के एक-दो दौर भी हो सकते हैं.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    पिछले 24 घंटे की बात करें तो धनबाद के पूर्वी टुंडी में सबसे अधिक 82 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.रांची में 11 मिमीदेवघर में 14 मिमीमेदिनीनगर में 3 मिमीबोकारो में 7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 3 अगस्त को रांची में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है.

    अब तक सामान्य से 53% अधिक मानसूनी वर्षा

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    1 जून से अब तक झारखंड में कुल 732.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 53 प्रतिशत ज्यादा है. रांची में अब तक 965.7 मिमी और पूर्वी सिंहभूम में 1139.7 मिमी वर्षा हो चुकी है. इस मानसून में सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले में 1274 मिमी दर्ज की गई है. रांची में 1033.3 मिमी, पश्चिमी सिंहभूम में 916.6 मिमी, डालटनगंज में 867 मिमी, बोकारो थर्मल में 781.7 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी है. इन सभी जिलों में औसत से काफी अधिक वर्षा हो चुकी है, जिससे किसानों को राहत मिली है, लेकिन कुछ जगहों पर जलजमाव की स्थिति भी बन रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    highest rainfall so far in East Singhbhum Yellow alert for heavy rain in 13 districts including Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group