Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»जोनल आईजी का जमशेदपुर पुलिस को हिदायत, शहर में बढ़ रही चोरी-छिनतई, तत्काल लगायें रोक
    Crime

    जोनल आईजी का जमशेदपुर पुलिस को हिदायत, शहर में बढ़ रही चोरी-छिनतई, तत्काल लगायें रोक

    News DeskBy News DeskJuly 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जोनल आईजी ने की पूर्वी सिंहभूम में अपराध और सड़क हादसों की समीक्षा की

    जमशेदपुर . शहर में वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में चोरी और छिनतई की वारदात में बढ़ोतरी हुई है. इसे लेकर जोनल आईजी अखिलेश झा सख्त दिखे. उन्होंने चोरी व छिनतई के मामले में बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया. साथ ही, पुलिस की चुस्ती बढ़ाने का निर्देश दिया. जोनल आईजी अखिलेश झा जमशेदपुर स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत भी किया गया. बैठक में कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे और एसएसपी किशोर कौशल समेत सभी वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

    जोनल आईजी अखिलेश झा और कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे ने जिला के अपराध व सड़क हादसों की समीक्षा की. बैठक के पश्चात जोनल आईजी अखिलेश झा ने बताया कि हाल के दिनों में शहर में चोरी व छिनतई की घटना बढ़ी है. यह गंभीर मसला है. इसे रोकने को लेकर सभी को टास्क दिया गया है. गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ छापेमारी व गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया है.

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    रांची के बाद जमशेदपुर में सड़क हादसे ज्यादा, स्पॉट चिन्हित करने का निर्देश

    जोनल आईजी ने बताया कि रांची के बाद जमशेदपुर में सड़क हादसे ज्यादा होते हैं. ऐसे में वैसे स्पॉट चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है, जहां ज्यादा सड़क हादसे होते हैं. इसके अलावा पुलिस की ओर से जागरुकता अभियान चलाने को कहा. बैठक में एसएसपी किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग समेत जिला के सभी डीएसपी के अलावा साकची, कदमा के थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Zonal IG's instructions to Jamshedpur Police
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    April 17, 2026

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    April 17, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, कलाईकुंडा एयरबेस से भरी थी उड़ान

    April 17, 2026
    Recent Post

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    April 17, 2026

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    April 17, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, कलाईकुंडा एयरबेस से भरी थी उड़ान

    April 17, 2026

    Chaibasa Naxal : सारंडा में मुठभेड़ के बीच दूसरे दिन आईईडी ब्लास्ट, कोबरा का जवान घायल

    April 17, 2026

    Jamshedpur News :गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण

    April 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group