Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»रांची आर्मी ग्राउंड का इलाका नो फ्लाई जोन, एयर शो के लिए 10 ‘हॉक’ विमान पहुंचे रांची, अभ्यास शुरू
    Breaking News

    रांची आर्मी ग्राउंड का इलाका नो फ्लाई जोन, एयर शो के लिए 10 ‘हॉक’ विमान पहुंचे रांची, अभ्यास शुरू

    News DeskBy News DeskApril 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. 19 और 20 अप्रैल को रांची में सुबह 9.45 से 10.45 बजे तक खोजाटोली आर्मी मैदान नामकुम में विश्वस्तरीय एयर शो का आयोजन सूर्य किरण टीम के द्वारा किया जाएगा. दो दिन आसमान पर वायुसेना के जांबाज शो के माध्यम से शौर्य व पराक्रम का साहसिक प्रदर्शन करेंगे. इसके लिए गुरुवार की दोपहर में सूर्य किरण टीम के 10 हॉक विमान रांची एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं. इन विमानों ने रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरकर अभ्यास किया और एरिया की मैपिंग की. शो से पहले ही पूरा क्षेत्र वायु सेना के शौर्य से परिचित हो गया.

    हालांकि एयर शो के कारण दो दिन 19 व 20 अप्रैल को सुबह 9.45 से 10.45 तक रांची एयरपोर्ट में एयर स्पेस क्लोज रहेगा. इसलिए इस समय ना ही बाहर से कोई विमान आ सकेगा और ना यहां से उड़ान भर सकेग. उस समय में हैदराबाद व मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट प्रभावित हो सकती है. वहीं, दिल्ली जाने वाली इंडिगो व एयर इंडिया की फ्लाइट का समय भी बदलेगा. एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा है कि फ्लाइट का समय बदलेगा, लेकिन सभी विमान एयरपोर्ट आएंगे और जाएंगे.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    आर्मी ग्राउंड के 200 मीटर दायरे में 20 तक नो फ्लाई जोन

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    एयर शो की वजह से आर्मी ग्राउंड के 200 मीटर क्षेत्र को 20 मई तक नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है. इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडिंग आैर हॉट एयर बैलून उड़ाने पर रोक लगा दी गई है. एयर शो देखने वायुसेना प्रमुख एपी सिंह भी आएंगे. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने सभी स्कूल एवं कॉलेज के प्राचार्य व प्रबंधक से अपील है कि वे बच्चों को इसे अवश्य दिखाएं. एयर शो के दौरान पक्षी से किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए नामकुम खोजा टोली स्थित आर्मी ग्राउंड के 200 मीटर की परिधि में मांस-मछली बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. 19 और 20 अप्रैल को सुबह 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक मांस- मछली की दुकानें बंद रहेंगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    10 'Hawk' aircraft reached Ranchi for the air show army's valor will be seen on 19th and 20th practice started
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group