Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : 15 अगस्त के लिए 10 से 13 अगस्त तक परेड का होगा रिहर्सल, बंद रहेंगी शराब की दुकानें
Breaking News

JAMSHEDPUR : 15 अगस्त के लिए 10 से 13 अगस्त तक परेड का होगा रिहर्सल, बंद रहेंगी शराब की दुकानें

News DeskBy News DeskJuly 29, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur: जमशेदपुर में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 2025 धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया जाएगा. 15 अगस्त को पूरे जिले में ड्राई डे रहेगा, यानी शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. जिला प्रशासन ने इसको लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं.

मुख्य समारोह बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं. मैदान की सफाई और सजावट का काम शुरू हो चुका है.

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों में जुटा है. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें समारोह की रूपरेखा तय की गई.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

15 अगस्त की सुबह 9:05 बजे गोपाल मैदान में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इससे एक दिन पहले, 14 अगस्त की शाम सिदगोड़ा टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार और स्कूली बच्चे भाग लेंगे.

10 से 13 अगस्त तक परेड का पूर्वाभ्यास किया जाएगा. स्वतंत्रता सेनानियों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा और उन्हें शॉल व मिष्ठान्न भेंट किए जाएंगे.

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

समारोह के दौरान प्रभात फेरी, प्रशंसा पत्र वितरण और फ्रेंडली फुटबॉल मैच जैसे आयोजन भी होंगे. सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन और मैदान की सफाई की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है, ताकि समारोह सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026
Recent Post

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group