Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur:जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित समारोह में 4 विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 16 स्कूल के 600 बच्चों के बीच किया गया साईकल वितरण
    Headlines

    Jamshedpur:जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित समारोह में 4 विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 16 स्कूल के 600 बच्चों के बीच किया गया साईकल वितरण

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur:राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी साईकल वितरण योजना के लाभुकों के बीच आज समारोहपूर्वक जमशेदपुर सदर प्रखंड मुख्यालय में साईकल वितरण किया गया।

    इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी तथा पोटका विधायक संजीव सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज व जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह, पूर्णिमा मल्लिक, प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिव चरण हांसदा, मुखियागण, पंचायत समिति व वार्ड सदस्य समारोह में शामिल हुए।

    कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए  दीपांकर चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी  राजेन्द्र गुप्ता, सीओ  मनोज कुमार एवं बीडीओ सुधा वर्मा मौजूद रहीं।

    कार्यक्रम में पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 16 विद्यालयों के 600 बच्चों के बीच साईकल वितरण किया गया ।

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी

    वहीं 15 लाभुकों को मुख्यमंत्री पशुधन योजना से आच्छादित करते हुए 75 बकरा-बकरी का वितरण एवं सभी 55 पंचायतों के लिए फुटबॉल खेल किट का वितरण किया गया ।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक जमशेदपुर पूर्वी ने कहा कि लाभुको के बीच परिसम्मति वितरण के पीछे सरकार की अवधारणा है कि जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचायें जिससे उन्हें आर्थिक बोझ नहीं पड़े, आम जनता आर्थिक रूप से सुदृढ़ हों।परिसम्पत्ति वितरण से जमीनी स्तर पर पूंजी सृजित होती है जिससे लोगों को जीवनयापन में मदद मिलती है ।

    जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि योग्य लाभुकों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार योजनाएं चला रही हैं, जागरूक बने और योजनाओं का लाभ उठायें । उन्होने कहा कि सरकार की योजनायें सभी वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया जाता है, कोई योग्य लाभुक लाभ लेने से वंचित नहीं रहे इस दिशा में जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन का प्रयास रहता है ।

    Seraikella- kharsawan: राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

    पोटका विधायक ने कहा कि चाहे रोजगार सृजन हो, आजीविका या महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक मदद पहुंचाना, राज्य सरकार सभी वर्गों के लिए योजनाएं ला रही है। धरातल पर योजनायें कैसे उतरे इस दिशा में सभी जनप्रतिनिधि काम करते हैं। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन, मुख्यमंत्री पशुधन, सावित्रीबाईफुले किशोरी समृद्धि योजना, 200 यूनिट फ्री बिजली जैसी योजनाएं राज्य सरकार की संवेदनशीलता को बताती है जो हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित कर रही।

    विधायक जुगसलाई , ने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना से अब बुजुर्गों, महिलाओं को पेंशन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है कि रिक्ति होने पर ही योजना का लाभ मिलेगा । उन्होने पंचायत जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि ग्राम सभा कर अपने पंचायत में जनहित की 5 बड़ी योजनाओं को अनुशंसित करें ताकि विकास योजनाओं से जोड़ते हुए ग्रामीणों तक लाभ पहुंचाया जा सके।

    Kumar Manish,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dc ddc Jamshedpur mangal kalindi mla sanjeev sardar saryu rai schoolii chatro me syclle bitran
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी

    June 15, 2026

    Seraikella- kharsawan: राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

    June 15, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    June 15, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी

    June 15, 2026

    Seraikella- kharsawan: राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

    June 15, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    June 15, 2026

    Railway Dicision: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ब्लॉक, 15 जून से 21 जून तक टाटा-आसनसोल मेमू समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    June 15, 2026

    Railway: रेल पटरी पर रखा दिखा लोहे का फ्रेम, पंजाब मेल के लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group