Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»11 अक्टूबर से लेकर 20 जनवरी 2026 तक नहीं चलेंगी लंबे रूट की 16 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट
    Breaking News

    11 अक्टूबर से लेकर 20 जनवरी 2026 तक नहीं चलेंगी लंबे रूट की 16 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

    News DeskBy News DeskAugust 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले राउरकेला से कासबहाल और बंडामुंडा ए केबिन से राउरकेला स्टेशनों के बीच 11 अक्टूबर से लेकर 20 जनवरी 2026 के बीच अप व डाउन रेल लाइन की मरम्मत का कार्य होना है. जिसके चलते 16 ट्रेनें रद रहेंगी.
    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर से लेकर 16 दिसंबर के बीच राउरकेला से कासबहाल स्टेशनों के बीच मरम्मत का काम होगा. वहीं, 20 दिसंबर से लेकर 20 जनवरी 2026 तक बंडामुंडा ए केबिन से राउरकेला स्टेशनों के बीच रेल लाइन को दुरूस्त किया जाएगा. यह काम हर मंगलवार और शनिवार को 05:30 घंटे के मेगा ब्लॉक लेकर टीआरटी मशीनों के जरिए होगा.

    मरम्मत के काम की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 16 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद कर दिया है. जबकि चार ट्रेनों को शॉट टर्मिनेशन और शॉट ओरिजिनेशन कर चलाया जाएगा. वहीं रेलवे तीन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाएगी. इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने अधिसूचना पत्र जारी कर दिया है. इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आएगी . वहीं ट्रेनों के रद हाेने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

    ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेंगी

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    • 11, 14, 18, 21, 25, 28 अक्टूबर एवं 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 नवंबर एवं 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30 दिसंबर और
    • 3, 6, 10, 13, 17, 20 जनवरी 2026 को ट्रेन नंबर 18109 व 18110 टाटा- इतवारी-टाटा-एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा.
    • 11, 14, 18, 21, 25, 28 अक्टूबर एवं 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 नवंबर एवं 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30 दिसंबर और
    • 3, 6, 10, 13, 17, 20 जनवरी 2026 को ट्रेन नंबर 18175 व 18176 हटिया-झारसुगुडा-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा.
    • 11, 14, 18, 21, 25, 28 अक्टूबर एवं 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 नवंबर एवं 2, 6, 9, 13, 16 दिसंबर काे ट्रेन नंबर 68029 व 68030 राउरकेला-झारसुगुडा-राउरकेला मेमू का परिचालन रद रहेगा.
    • 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 17, 20 जनवरी 2026 को ट्रेन नंबर 68043 व 68044 टाटा-राउरकेला- टाटा मेमू का परिचालन रद रहेगा.
    • 10, 17, 24, 31 अक्टूबर एवं 7, 14, 21, 28 नवंबर और 5, 12 दिसंबर को ट्रेन नंबर 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा.
    • 11, 18, 25 अक्टूबर एवं 1, 8, 15, 22, 29 नवंबर और 6, 13 दिसंबर को ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा.
    • 11, 18, 25 अक्टूबर एवं 1, 8, 15, 22, 29 नवंबर और 6, 13 दिसंबर को ट्रेन नंबर 18125 व 18126 राउरकेला- पुरी- राउरकेला एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा.
    • 14, 21, 28 अक्टूबर एवं 4, 11, 18, 25 नवंबर और 2, 9, 16 दिसंबर को ट्रेन नंबर 18107 व 18108 राउरकेला-जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा.
    • 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 17, 20 जनवरी 2026 को ट्रेन नंबर 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर का परिचालन रद रहेगा.
    • 21, 24, 28, 31 दिसंबर और 4, 7, 11, 14, 18 एवं 21 जनवरी 2026 को ट्रेन नंबर 58660 राउरकेला – हटिया पैसेंजर का परिचालन रद रहेगा.

    ये ट्रेनें शॉट टर्मिनेशन और शॉट ओरिजिनेशन कर चलेगी

    • 14, 21, 28 अक्टूबर एवं 4, 11, 18, 25 नवंबर और 2, 9, 16 दिसंबर को हावड़ा से खुलने वाली ट्रेन नंबर 22861 हावड़ा – कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला स्टेशन तक होगा. इस्पता एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला से कंटाबांजी स्टेशनों के बीच रद रहेगा.
    • 14, 21, 28 अक्टूबर एवं 4, 11, 18, 25 नवंबर और 2, 9, 16 दिसंबर को टिटलागढ से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12872 टिटलागढ़ – हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन झारसुगुडा स्टेशन तक होगा. इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन झारसुगुडा से हावड़ा स्टेशनों के बीच रद रहेगा.
    • 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 03, 06, 10, 13, 17, 20 जनवरी 2026 को ट्रेन नंबर 22861/12871हावड़ा – कंटाबांजी और टिटलागढ़ – हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन टाटानगर स्टेशन तक होगा. इन तिथियों में इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन टाटा – कंटाबांजी – टिटलागढ़ स्टेशनों के बीच रद रहेगा.
    • 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 03, 06, 10, 13, 17, 20 जनवरी 2026 को ट्रेन नंबर 22862 /12872 कंटाबांजी – हावड़ा और टिटलागढ़ – हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन झारसुगुडा स्टेशन तक होगा. इन तिथियों में इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन झारसुगुडा से हावड़ा स्टेशनों के बीच रद रहेगा.

    ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    • 10, 17, 24, 31 अक्टूबर एवं 07, 14, 21, 28 नवंबर और 05, 12 दिसंबर को योगनगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18478 योगनगरी ऋषिकेश – पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इब, झारसुगुडा रोड, संबलपुर सिटी, कटक हाेते हुए पुरी तक जाएगी. इन तिथियों में उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन झारसुगुडा से टाटानगर स्टेशनों के बीच रद रहेगा.
    • 13, 20, 27 अक्टूबर एवं 03, 10, 17, 24 नवंबर एवं 01, 08, 15, 19, 22, 26, 29 दिसंबर और 02, 05, 09, 12, 16, 19 जनवरी 2026 को पुरी से रवाना होने वाली पुरी – योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुडा रोड, इब स्टेशन होते हुए ऋषिकेश तक चलेगी. इन तिथियों में उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन टाटानगर से झारसुगुडा स्टेशनों के बीच रद रहेगा.
    • 10, 17, 24, 31 अक्टूबर एवं 7, 14, 21, 28 नवंबर और 05, 12 दिसंबर को आरा से खुलने वाली ट्रेन नंबर 13288 आरा – दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टाटानगर की जगह कांड्रा सिनी स्टेशन होते हुए दुर्ग तक चलेगा.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    16 long route trains will not run from October 11 to January 20 2026 see the full list here
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group