Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»SIR में छह राज्यों में मिले 1600 संदिग्ध विदेशी, इसमें जमशेदपुर में मिले तीन अफगानी भी शामिल
Headlines

SIR में छह राज्यों में मिले 1600 संदिग्ध विदेशी, इसमें जमशेदपुर में मिले तीन अफगानी भी शामिल

News DeskBy News DeskOctober 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी बहस के बीच छह राज्यों से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन राज्यों में मतदाता सूची की जांच के दौरान करीब 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान की गई है। इनमें सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक से सामने आए हैं। वहीं, झारखंड में भी तीन विदेशी नागरिकों की पहचान की गई है, जो अफगानिस्तान के रहने वाले बताए गए हैं। इन छह राज्यों में कुल करीब 9.86 करोड़ मतदाता हैं। इसके मुकाबले मतदाता सूची में संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का आंकड़ा काफी कम है। हालांकि, यह आंकड़ा पूरी तस्वीर नहीं बताता, क्योंकि कई राज्यों ने ऐसे मामलों का अलग रिकॉर्ड नहीं रखा है।

कर्नाटक में सबसे ज्यादा 716 संदिग्ध विदेशी
SIR के दौरान कर्नाटक में 716 विदेशी नागरिकों की पहचान की गई है, जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की प्रक्रिया की जानकारी सामने आई है। इनमें बेंगलुरु नॉर्थ के 545 नेपाली नागरिक शामिल हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. अनबुकुमार ने भी विदेशी नागरिकों की पहचान किए जाने की पुष्टि की है। अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कन्नड़ जिले में 40, उत्तर कन्नड़ में 22 और उडुपी में 47 विदेशी नागरिकों की पहचान की गई। इन मामलों में नेपाल के अलावा अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के नागरिक भी शामिल हैं।

Tata Group से आगे निकला Reliance समूह, अब देश का सबसे बड़ा कारोबारी घराना बना

झारखंड में तीन अफगानी नागरिकों की पहचान
झारखंड में SIR के दौरान तीन विदेशी नागरिकों की पहचान किए जाने की जानकारी सामने आई है। ये तीनों अफगानिस्तान के नागरिक बताए गए हैं। राज्य में पांच अगस्त को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, इस सूची में करीब 2.21 करोड़ मतदाताओं के नाम थे, जबकि SIR से पहले मतदाता सूची में लगभग 2.646 करोड़ नाम दर्ज थे।

CBSE Board Exam: साल 2028 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में पांच विषय अनिवार्य, वैकल्पिक कौशल विषय से मिलेगी राहत

इस तरह मसौदा सूची में पहले की तुलना में करीब 43.6 लाख नाम कम हुए। हालांकि, मतदाता सूची से नाम कम होने का अर्थ यह नहीं है कि हटाए गए सभी नाम विदेशी नागरिकों के थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group से आगे निकला Reliance समूह, अब देश का सबसे बड़ा कारोबारी घराना बना

October 30, 2026

CBSE Board Exam: साल 2028 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में पांच विषय अनिवार्य, वैकल्पिक कौशल विषय से मिलेगी राहत

October 30, 2026

Jamshedpur: टाइगर मोबाइल के जवानों को अपने निर्धारित क्षेत्रों में गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश

October 30, 2026
Recent Post

Tata Group से आगे निकला Reliance समूह, अब देश का सबसे बड़ा कारोबारी घराना बना

October 30, 2026

CBSE Board Exam: साल 2028 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में पांच विषय अनिवार्य, वैकल्पिक कौशल विषय से मिलेगी राहत

October 30, 2026

Jamshedpur: टाइगर मोबाइल के जवानों को अपने निर्धारित क्षेत्रों में गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश

October 30, 2026

Jamshedpur: बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का डीएसपी ने लिया जायजा, तीन शाखाओं में सीसीटीवी, सायरन, लॉकर रूम और सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी जांची, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

October 30, 2026

Jharkhand: झारखंड सरकार चक्रवात ‘अर्नब’ से फसलों को हुए नुकसान का कराएगी आकलन, किसानों को देगी मुआवजा

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group