Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»श्रावणी मेला के अवसर पर 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, देखें लिस्ट
    Breaking News

    श्रावणी मेला के अवसर पर 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, देखें लिस्ट

    श्रावणी मेला 2025 के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालु हर साल की तरह इस बार भी सुलतानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर तक जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में यात्रा करेंगे। यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। इस बार रेलवे द्वारा कई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
    News DeskBy News DeskJuly 4, 2025Updated:July 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    हाजीपुर:

    श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा । साथ ही मेला अवधि के दौरान जसीडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों को छोड़कर अन्य सभी का न्यूनतम ठहराव बढ़ाकर 05 मिनट किया गया तथा सुलतानगंज स्टेशन पर 04 जोड़ी टेªन का 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है:-

    श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन –

    1.गाड़ी सं. 05597/05598 जयनगर-आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल (समस्तीपुर-बरौनी-मुंगेर-जमालपुर-किउल-झाझा-जसीडीह के रास्ते ) (सप्ताह में तीन दिन): – गाड़ी सं. 05597 जयनगर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 11.07.2025 से 08.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन – मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को जयनगर से 22.00 बजे खुलकर अगले दिन 09.05 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 11.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 05598 आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल 12.07.2025 से 09.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन – बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को आसनसोल से 13.00 बजे खुलकर 14.30 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 04.20 बजे जयनगर पहुंचेगी ।

    READ MORE :FM ‘Radio Channel’: देशभर के 234 शहरों में इस महीने 730 एफएम रेडियो चैनल की होगी ऑनलाइन नीलामी

    2.गाड़ी सं. 05545/05546 रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल (सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-मोकामा-किउल-जमालपुर-भागलपुर के रास्ते ) (सप्ताह में तीन दिन): – गाड़ी सं. 05545 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 13.07.2025 से 08.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को रक्सौल से 05.15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन 16.50 बजे देवघर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 05546 देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल 13.07.2025 से 08.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को देवघर से 17.50 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी ।

    3.गाड़ी सं. 03236/03235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल :- मोकामा-किउल-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते दानापुर और साहिबगंज के बीच एक जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल (साप्ताहिक) 03236/03235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर स्पेशल का 13.07.2025 से 10.08.2025 तक प्रत्येक रविवार को परिचालन किया जायेगा । यह स्पेशल गाडी सं. 13236/13235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी के समय एवं ठहराव के अनुसार परिचालित की जाएगी ।

    READ MORE :Devghar: 11 जुलाई से देवघर में जुटने लगेंगे कांवरिये, शिव भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने जारी किये दिशा निर्देश, प्रसाद सामग्री की कीमत निर्धारित

    4.गाड़ी सं. 03511/03512 आसनसोल-पटना-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल (सप्ताह में पांच दिन):– गाड़ी सं. 03511 आसनसोल-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक सप्ताह में पांच दिन – शुक्रवार, शनिवार, सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को आसनसोल से 17.00 बजे खुलकर 18.32 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए देर रात्रि 01.30 बजे पटना पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03512 पटना-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 12.07.2025 से 10.08.2025 तक सप्ताह में पांच दिन – शनिवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार एवं गुरूवार को पटना से 02.50 बजे खुलकर 07.23 बजे जसीडीह रूकते हुए 10.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी ।

    5.गाड़ी सं. 05028/05027 बढ़नी-देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल (प्रतिदिन):– गाड़ी सं. 05028 बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 09.07.2025 से 10.08.2025 तक प्रतिदिन बढ़नी से 17.30 बजे खुलकर अगले दिन 01.20 बजे हाजीपुर, 02.15 बजे शाहपुर पटोरी, 03.10 बजे बरौनी, 03.40 बजे बेगुसराय, 05.15 बजे मुंगेर, 06.40 बजे सुलतानगंज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 13.00 बजे देवघर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 05027 देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल 10.07.2025 से 11.08.2025 तक प्रतिदिन देवघर से 18.45 बजे खुलकर 21.28 बजे सुलतानगंज, 23.15 बजे मुंगेर, अगले दिन 00.08 बजे बेगुसराय, 00.30 बजे बरौनी, 01.30 बजे शाहपुर पटोरी, 02.30 बजे हाजीपुर, 05.00 बजे छपरा एवं 09.30 बजे गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 12.30 बजे बढ़नी पहुंचेगी ।

    6.गाड़ी सं. 08855/08856 गोंदिया-मधुपुर-गोंदिया श्रावणी मेला स्पेशल:- गाड़ी सं. 08855 गोंदिया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 11, 14, 18, 21, 25, 28 जुलाई, 01 एवं 04 अगस्त, 2025 (शुक्रवार एवं सोमवार) को गोंदिया से 12.30 बजे खुलकर अगले दिन 12.30 बजे मधुपुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 08856 मधुपुर-गोंदिया श्रावणी मेला स्पेशल 12, 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई, 02 एवं 05 अगस्त, 2025 (शनिवार एवं मंगलवार) को मधुपुर से 14.30 बजे खुलकर अगले दिन 17.00 बजे गोंदिया पहुंचेगी ।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    7.गाड़ी सं. 03480/03479 जमालपुर-सुलतानगंज-जमालपुर श्रावणी मेला स्पेशल (प्रतिदिन): – गाड़ी सं. 03480 जमालपुर-सुलतानगंज श्रावणी मेला स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रतिदिन जमालपुर से 09.05 बजे खुलकर 10.45 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03479 सुलतानगंज-जमालपुर श्रावणी मेला स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रतिदिन सुलतानगंज से 11.15 बजे खुलकर 12.40 बजे जमालपुर पहुंचेगी।

    8.गाड़ी सं. 03442/03441 जमालपुर-देवघर-जमालपुर श्रावणी मेला स्पेशल:- गाड़ी सं. 03442 जमालपुर-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 13, 20 एवं 27 जुलाई, 03 एवं 10 अगस्त, 2025 (रविवार) को जमालपुर से 05.10 बजे खुलकर 10.10 बजे देवघर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03441 देवघर-जमालपुर श्रावणी मेला स्पेशल 13, 20 एवं 27 जुलाई, 03 एवं 10 अगस्त, 2025 (रविवार) को देवघर से 15.45 बजे खुलकर 22.05 बजे जमालपुर पहुंचेगी ।

    9.गाड़ी सं. 03444/03443 देवघर-गोड्डा-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल:- गाड़ी सं. 03444 देवघर-गोड्डा श्रावणी मेला स्पेशल 13, 20 एवं 27 जुलाई, 03 एवं 10 अगस्त, 2025 (रविवार) को देवघर से 10.45 बजे खुलकर 12.40 बजे गोड्डा पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03443 गोड्डा-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 13, 20 एवं 27 जुलाई, 03 एवं 10 अगस्त, 2025 (रविवार) को गोड्डा से 13.15 बजे खुलकर 15.05 बजे देवघर पहुंचेगी ।

    10. गाड़ी सं. 03501/03502 जसीडीह-बैद्यनाथघाम-जसीडीह एमईएमयू स्पेशल (प्रतिदिन):– गाड़ी सं. 03501 जसीडीह-बैद्यनाथधाम स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रतिदिन जसीडीह से 04.30 बजे खुलकर 04.45 बजे बैद्यनाथघाम पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03502 बैद्यनाथधाम-जसीडीह स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रतिदिन बैद्यनाथघाम से 04.55 बजे खुलकर 05.10 बजे जसीडीह पहुंचेगी ।

    11. गाड़ी सं. 03503/03504 जसीडीह-बैद्यनाथघाम-जसीडीह एमईएमयू स्पेशल (प्रतिदिन): – गाड़ी सं. 03504 बैद्यनाथधाम-जसीडीह स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रतिदिन बैद्यनाथघाम से 13.05 बजे खुलकर 13.20 बजे जसीडीह पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03503 जसीडीह-बैद्यनाथधाम स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रतिदिन जसीडीह से 13.35 बजे खुलकर 13.50 बजे बैद्यनाथघाम पहुंचेगी ।

    12. गाड़ी सं. 03505/03506 जसीडीह-बैद्यनाथघाम-जसीडीह एमईएमयू स्पेशल (प्रतिदिन):- गाड़ी सं. 03506 बैद्यनाथधाम-जसीडीह स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रतिदिन बैद्यनाथघाम से 22.00 बजे खुलकर 22.20 बजे जसीडीह पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03505 जसीडीह-बैद्यनाथधाम स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रतिदिन जसीडीह से 21.25 बजे खुलकर 21.45 बजे बैद्यनाथघाम पहुंचेगी ।

    13.गाड़ी सं. 03146/03145 जसीडीह-दुमका-जसीडीह एमईएमयू स्पेशल (प्रतिदिन): – गाड़ी सं. 03146 जसीडीह-दुमका स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रतिदिन जसीडीह से 08.50 बजे खुलकर 10.30 बजे दुमका पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03145 दुमका-जसीडीह स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रतिदिन दुमका से 10.45 बजे खुलकर 12.40 बजे जसीडीह पहुंचेगी ।

    14. गाड़ी सं. 03148/03147 जसीडीह-दुमका-जसीडीह एमईएमयू स्पेशल (प्रतिदिन):- गाड़ी सं. 03148 जसीडीह-दुमका स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रतिदिन जसीडीह से 18.00 बजे खुलकर 19.50 बजे दुमका पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03147 दुमका-जसीडीह स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रतिदिन दुमका से 20.05 बजे खुलकर 21.50 बजे जसीडीह पहुंचेगी ।

    15.गाड़ी सं. 03507/03508 देवघर-जसीडीह-देवघर एमईएमयू स्पेशल (प्रतिदिन): – गाड़ी सं. 03507 देवघर-जसीडीह स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रतिदिन देवघर से 08.20 बजे खुलकर 08.35 बजे जसीडीह पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03508 जसीडीह-देवघर स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रतिदिन जसीडीह से 22.05 बजे खुलकर 22.20 बजे देवघर पहुंचेगी ।

    16. गाड़ी सं. 03150/03149 जसीडीह-गोड्डा-जसीडीह एमईएमयू स्पेशल (प्रतिदिन):– गाड़ी सं. 03150 जसीडीह-गोड्डा स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रतिदिन जसीडीह से 13.00 बजे खुलकर 14.50 बजे गोड्डा पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03149 गोड्डा-जसीडीह स्पेशल 11.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रतिदिन गोड्डा से 15.00 बजे खुलकर 17.05 बजे जसीडीह पहुंचेगी ।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    17. गाड़ी सं. 07540/07539 कटिहार-मनिहारी-कटिहार श्रावणी मेला स्पेशल (प्रतिदिन):- गाड़ी सं. 07540 कटिहार-मनिहारी स्पेशल 01.07.2025 से 31.07.2025 तक प्रतिदिन कटिहार से 20.30 बजे खुलकर 21.30 बजे मनिहारी पहुंचती है । वापसी में, गाड़ी सं. 07539 मनिहारी-कटिहार स्पेशल 02.07.2025 से 01.08.2025 तक प्रतिदिन मनिहारी से 05.00 बजे खुलकर 06.00 बजे कटिहार पहुंचती है ।

    सुलतानगंज स्टेशन पर 04 जोड़ी ट्रेनों का 02 मिनट का ठहराव :- मेला अवधि के दौरान निम्नलिखित ट्रेनों का सुल्तानगंज स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है :-

    1. गाड़ी सं. 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 17.45 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 17.47 बजे प्रस्थान करेगी ।
    2. गाड़ी सं. 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 00.11 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 00.13 बजे प्रस्थान करेगी ।

    3. गाड़ी सं. 12253 यशवंतपुर-भागलपुर अंग एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 08.04 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 08.06 बजे प्रस्थान करेगी ।
    4. गाड़ी सं. 12254 भागलपुर-यशवंतपुर अंग एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 14.08 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 14.10 बजे प्रस्थान करेगी ।

    5. गाड़ी सं. 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 13.38 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 13.40 बजे प्रस्थान करेगी ।
    6. गाड़ी सं. 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 13.50 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 13.52 बजे प्रस्थान करेगी ।

    7. गाड़ी सं. 13429 मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 13.02 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 13.04 बजे प्रस्थान करेगी ।
    8. गाड़ी सं. 13430 आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 17.55 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 17.57 बजे प्रस्थान करेगी ।

    जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव समय में वृद्धि –

    मेला अवधि के दौरान गाड़ी संख्या 12305/06 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, 22347/22348 हावड़ा-पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, 22499/22500 देवघर-वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस, 12273/74 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस, 22213/14 शालीमार-पटना-शालीमार एसी दूरंतो एक्सप्रेस, 12023/24 हावड़ा-पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12303/04 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, 12359/60 पटना-कोलकाता-पटना गरीब रथ एक्सप्रेस, 12235/36 मधुपुर-आनंद विहार-मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस, 22459/60 मधुपुर-आनंद विहार-मधुपुर हमसफर हमसफर एक्सप्रेस को छोड़कर जसीडीह स्टेशन पर 05 मिनट से कम समय के लिए रूकने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस/पैसेंजर ट्रेनें जसीडीह में पांच मिनट के लिए रूकेगी ।

    मेला अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी सं. 13021/13022 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस, 13029/13030 हावड़ा-मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, 13185/13186 हावड़ा-जयनगर-हावड़ा गंगा सागर एक्सप्रेस, 13105/13106 सियालदह-बलिया-सियालदह एक्सप्रेस में साधारण श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जा रहा है ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Deoghar Yatra train facility Jasidih station halt Shravani Mela railway preparation Shravani Mela special trains Sultanganj Kanwar Yatra train जसीडीह स्टेशन ठहराव देवघर यात्रा ट्रेन सुविधा राजकीय श्रावणी मेला 2025 श्रावणी मेला 2025 श्रावणी मेला रेलवे तैयारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 2025 सुलतानगंज कांवर यात्रा ट्रेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group