Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में होगी
    Breaking News

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में होगी

    News DeskBy News DeskJune 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : हेमंत सरकार ने झारखंड हिन्दू न्यास बोर्ड को हर साल तीन करोड़ रुपए अनुदान देने का फैसला लिया है. इसके अलावा झारखंड राज्य लेजिसलेटिव फोरम ऑफ एचआईवी-एड्स के गठन का निर्णय लिया गया. वहीं रांची-अरगोड़ा चौक-रिंग रोड तक फोर लेन सड़क के लिए 141 करोड़ और विवेकानंद स्कूल मोड़ से रिंग रोड तक साइकिल ट्रैक और सर्विस रोड निर्माण के लिए 301 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि आज की बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

    कैबिनेट सचिव ने बताया कि हिन्दू न्यास बोर्ड को तीन करोड़ रुपए प्रति वर्ष अनुदान देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई. वहीं उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग खूंटी में महिला कॉलेज स्थापना के लिए 57 करोड़ की मंजूरी दी गई. वहीं ईचागढ़ में डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए 38.76 करोड़ की स्वीकृति दी गई. बैठक में झारखंड राजकीयकृत प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 2025 के गठन को स्वीकृति दी गई. इसके अलावा दुमका और पलामू डिप्लोमा स्तरीय राजकीय फार्मेसी संस्थान के लिए 28-28 पदों के सृजन के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

    लेजिस्लेटिव फोरम ऑफ एचआईवी-एड्स का गठन

    राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली के निर्देश पर झारखंड राज्य लेजिस्लेटिव फोरम ऑफ एचआईवी-एड्स गठन किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई. जिला स्तर पर गठित आईसीडीएस केंद्र संचालित है, एड्स नियंत्रण केंद्र संचालित है, जिला स्तरीय तंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए फोरम के गठन का निर्णय लिया गया है. इस फोरम के अध्यक्ष विभागीय मंत्री अध्यक्ष होंगे, जबकि स्पीकर की ओर से मनोनीत पांच विधायक सदस्य होंगे. विकास आयुक्त, विभागीय प्रधान सचिव, सचिव और परियोजना निदेशक भी फोरम के सदस्य होंगे. फोरम की ओर से एचआईवी एड्स की रोकथाम के लिए जागरूकता और एड्स पीड़ितों के साथ भेदभाव समाप्त करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    अब 31 पदाधिकारियों-जवानों को झारखंड राज्यपाल पदक

    पुलिस पदाधिकारियों-जवानों को झारखंड दिवस पर सम्मानित किए जाने से संबंधित एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. इसके तहत झारखंड राज्यपाल पदक कही संख्या 11 को बढ़ाकर 21 और सराहनीय सेवा के लिए 31 को बढ़ाकर 60 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. एक अन्य प्रस्ताव में झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग-जेएसएससी को वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए झारखंड अकस्मिता निधि से 31 करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.
    वहीं जेएसएससी परीक्षा में स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की संख्या रहने पर अब प्राथमिक और मुख्य परीक्षा होगी. वहीं 50 हजार से कम आवेदन रहने पर दो स्तरीय परीक्षा नहीं होगी.

    रांची में अरगोड़ा-रिंग रोड फोर लेन के लिए 141 करोड़

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    एक अन्य प्रस्ताव में पथ निर्माण विभाग रांची के अंतर्गत अरगोड़ा, पुराना अरगोड़ा, नयासराय, रिंग रोड भाया पुंदाग तक फोर लेन सड़क निर्माण के लिए 141 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. 6.17 किलोमीटर सड़क निर्माण के अलावा मुआवजा-पुनर्वास और पौधरोपण समेत अन्य कार्यों के लिए 141 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई. सिमडेगा-कुरडेग से छत्तीसगढ़ सीमा तक सड़क निर्माण के लिए 63.2 किमी सड़क निर्माण कार्य में सुधार के लिए 38 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

    सर्विस रोड और साइकिल ट्रैक निर्माण के लिए 301.12 करोड़ मंजूर

    एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव में झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार की ओर से सर्विस रोड, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक निर्माण के लिए 301.12 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. इस सर्विस रोड और साइकिल ट्रैक का निर्माण पुराना विधानसभा भवन के निकट विवेकानंद रोड से, रिंग रोड भाया हाईकोर्ट और विधानसभा सचिवालय और नयासराय लिंक रोड तक कराया जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    26 proposals approved in Jharkhand cabinet JSSC exam will now be held in two phases
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group