Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»JSCA की AGM में विरोध के बीच शामिल हुए 28 नये सदस्य, नयी चयन समिति का किया गया गठन
    Headlines

    JSCA की AGM में विरोध के बीच शामिल हुए 28 नये सदस्य, नयी चयन समिति का किया गया गठन

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) रविवार को जमशेदपुर के होटल द वेव इंटरनेशनल में संपन्न हुई. बैठक में कुल 446 सदस्य उपस्थित हुए. विदेश में होने के कारण बैठक में एमएस धोनी ऑनलाइन जूम के जरिए शामिल हुए. एजीएम में लगभग सभी एजेंडे को सर्वसम्मति से पारित किया गया. वहीं थोड़े विरोध के बीच 28 नए सदस्यों के चयन प्रक्रिया को कमिटी ने पास किया. एजीएम में नई चयन समिति का गठन किया गया, कुल सात एजेंडे को पास किया गया. वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की सदस्यता को लेकर चल रही गतिरोध भी थम गया. सदन ने धौनी की सदस्यता को बरकरार रखा और इस पर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई.

    जेएससीए के बाइलॉज के अनुसार यह कयास लगाये जा रहे थे कि पांच लगातार एजीएम में शामिल नहीं होने कारण धौनी की सदस्यता जा सकती है. धौनी 2019 में जेएससीए के आजीवन सदस्य बने थे. इस एजीएम में शामिल प्रमुख एजेंडे के तहत नये सेलेक्टरों की नियुक्ति हुई. इसमें झारखंड के पूर्व रणजी कप्तान व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, शहबाज नदीम और विकास कुमार राणु को जूनियर सेलेक्टर बनाया गया है. इसके अलावा जमशेदपुर के सतीश सिंह, मिलन दत्ता, निशिकांत व चीरंजीत कौर को महिला टीम के लिए सेलेक्टर नियुक्त किया गया. सीनियर सेलेक्शन कमेटी में जमशेदपुर के सुब्रतो दास, विनोद खुल्लर, शाहिद आरफी और ब्रजेश को सेलेक्टर के रूप में जगह दी गयी है. जमशेदपुर को विराट सिंह व अनुकूल राय को सीनियर वर्ग में क्रमश: बेस्ट बैट्समैन व बॉलर घोषित किया गया. वहीं अंडर-23 वर्ग में जमशेदपुर के मनीषी बेस्ट बॉलर व शिखर मोहन बेस्ट बैट्समैन रहे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    28 new members joined JSCA's AGM amid protests Jharkhand news JSCA's AGM new selection committee was formed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group