Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»मेडिसिन एंड लैब टेस्टिंग क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी डॉ. लाल पैथलैब्स में एनएसयू के 3 विद्यार्थियों का  चयन
    Breaking News

    मेडिसिन एंड लैब टेस्टिंग क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी डॉ. लाल पैथलैब्स में एनएसयू के 3 विद्यार्थियों का  चयन

    News DeskBy News DeskMay 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्ति में सहायता प्रदान करने हेतु निरंतर विश्वविद्यालय द्वारा रोजगार प्राप्ति सह प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में बीते दिनों विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट ईकाई द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के फार्मसी विभाग के बी.फार्मा संकाय के सत्र 2021-25 सत्र के तीन विद्यार्थियों निशांत कुमार, पुष्प राज और निखिल सिन्हा का चयन मेडिसिन एंड टेस्टिंग लैब क्षेत्र से संबंधित कंपनी डॉ. लाल पैथलैबस् में टेरिटेरी एक्जीक्यूटिव के पद पर हुआ है. चयनित सभी विद्यार्थियों को औसतन 4.5 लाख के वार्षिक अनुबंध पर रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. विद्यार्थियों को बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के क्षेत्रीय कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा.

    प्लेसमेंट के विषय में अधिक जानकारी देते हुए नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट ईकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी विभागों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों से रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं.  विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को ऐसे प्रतिष्ठित संस्थानों से रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त होना यह हमारे लिए भी सम्मान का विषय है. हमारा लक्ष्य है कि हम अधिक से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने की दिशा में उनका मार्गदर्शन कर सकें.

    टेकसेवी और दूसरे क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार की प्रबल संभावनाएं: प्रो. डॉ. पी.के. पाणि

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    विद्यार्थियों की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पी.के. पाणि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा  विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को निरंतर नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं और अपनी प्रतिभा और कार्य कौशल के अनुसार विद्यार्थियों को देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है. टेकसेवी कम्पनियों और दूसरे क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार की प्रबल संभावनाओं को देखते हुए हमारा निरंतर प्रयास है कि हम अधिक से अधिक कम्पनियों से संपर्क स्थापित कर सकें जिससे कि हमारे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें.

    शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का कौशल संवर्धन हमारा लक्ष्य: नागेंद्र सिंह

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    नेताजी सुभाष  विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन और रोजगार प्रकोष्ठ के सदस्यों के परिश्रम की सराहना करते हुए कहा  विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रहा है. वर्त्तमान समय की जरूरतों और रोजगार के क्षेत्र में पेशेवर व्यक्तियों की मांग के अनुरूप हमनें विश्वविद्यालय में फाईनेंस लिटरेसी, मार्केट स्ट्रेटेजी, डिजिटल मार्केटिंग, कैपिटल इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंसी जैसे कई दूसरे विषयों में भी शिक्षा प्रदान करने की दिशा में पहल किया है. हमारा प्रयास है कि हम न केवल विद्यार्थियों को उनकी व्यवहारिक शिक्षा प्राप्त करने में सहायक बनें बल्कि विद्यार्थियों के कौशल सवंर्धन के जरिये उन्हें इतना दक्ष बना सकें कि  विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा के पश्चात विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने में अधिक कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े. इसके लिए विद्यार्थियों को भी अपने स्तर से कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    3 students of NSU selected in Dr. Lal PathLabs a reputed company in the field of medicine and lab testing
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group