Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Maha Kumbh: महाकुम्भ में देवलोक की अनुभूति कराएंगे 30 पौराणिक द्वार, द्वार पर विशाल डमरू बनाया, जानें और क्या है खास
    Headlines

    Maha Kumbh: महाकुम्भ में देवलोक की अनुभूति कराएंगे 30 पौराणिक द्वार, द्वार पर विशाल डमरू बनाया, जानें और क्या है खास

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Prayagraj. महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति कराने के लिए मेला प्रशासन पूरे मेला क्षेत्र में 30 पौराणिक द्वारों का निर्माण करा रहा है. मेला प्रशासन के मुताबिक, मेला क्षेत्र में एक द्वार पर विशाल डमरू बनाया गया है तो अन्य पर कच्छप, समुद्र मंथन और नंदी द्वार बनाए गए हैं. मेला प्रशासन के अनुसार प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से आए कारीगरों ने इन द्वारों का निर्माण किया है.

    मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले मेला क्षेत्र में प्रवेश करते ही 14 रत्न वाला द्वार श्रद्धालुओं का स्वागत करता दिखाई देगा. उन्होंने बताया कि इस द्वार में ऐरावत, कामधेनु गाय, घोड़ा, कौस्तुभ मणि, कल्पवृक्ष, रंभा अप्सरा, महालक्ष्मी, चंद्रमा, सारंग धनुष, शंख, धन्वंतरि, अमृत कलश आदि शामिल हैं.

    अधिकारी ने बताया कि इसके बाद नंदी द्वार और भोले भंडारी का विशालकाय डमरू नजर आएगा, जिसकी लंबाई 100 फुट और ऊंचाई लगभग 50 फुट से भी अधिक है. उन्होंने बताया कि इस विशालकाय डमरू को बनाने में बड़ी संख्या में कारीगर जुटे हैं. उन्होंने बताया कि इसके अलावा समुद्र मंथन द्वार और कच्छप द्वार समेत 30 विशेष तोरण द्वार श्रद्धालुओं को पौराणिकता की अनुभूति करा रहे हैं.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    गुजरात से ‘वाटर एंबुलेंस’ महाकुम्भ नगर लेकर आया एनडीआरएफ

    महाकुम्भ में स्नान के दौरान किसी अनहोनी से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) गुजरात से एक ‘वाटर एंबुलेंस’ लेकर मंगलवार को महाकुम्भ नगर पहुंच गया. एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज शर्मा ने बताया कि यह ‘वाटर एंबुलेंस’ मेले के दौरान जल में भ्रमणशील रहेगा और किसी तरह की अनहोनी की स्थिति में श्रद्धालुओं का मौके पर ही इलाज शुरू किया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि इस ‘वाटर एंबुलेंस’ को गुजरात से यहां लाया गया है और इसे चलता फिरता एक अस्पताल मान सकते हैं. उन्होंने बताया कि मेला संपन्न होने के बाद इसे एनडीआरएफ के वाराणसी केंद्र भेज दिया जाएगा.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    महाकुम्भ में पहली बार भारतीय वायुसेना ने भी शिविर लगाया

    भारतीय वायुसेना ने महाकुम्भ में वायु सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों को स्नान और ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महाकुम्भ मेले में पहली बार अपना शिविर लगाया है. मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह पहली बार है कि भारतीय वायुसेना ने भी कुम्भ के मेले में शिविर लगाया है. उन्होंने कहा कि इससे वायुसेना के जवान, अधिकारी और भूतपूर्व सैनिक पुण्य के भागी बन सकेंगे. वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि वायुसेना का शिविर महाकुम्भ के सेक्टर 3 में स्थापित किया गया है जोकि बड़े हनुमान जी मंदिर के नजदीक है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a huge damru was made on the gate know what else is special Maha Kumbh: 30 mythological gates will give the experience of Devlok in Maha Kumbh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group