Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में 86.32% गणना प्रपत्र प्राप्त, बचे मतदाताओं से संपर्क जारी
    Breaking News

    बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में 86.32% गणना प्रपत्र प्राप्त, बचे मतदाताओं से संपर्क जारी

    25 जुलाई तक पूरा करना है लक्ष्य, आयोग ने तीसरे चरण में घर-घर संपर्क का निर्देश जारी किया
    News DeskBy News DeskJuly 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने गति पकड़ ली है। निर्वाचन आयोग की ओर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य भर में कुल 86.32 प्रतिशत गणना प्रपत्र (ईएफ) प्राप्त किए जा चुके हैं। कुल 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 मतदाताओं में से 6 करोड़ 81 लाख 67 हजार 861 लोगों ने अब तक अपना ईएफ फॉर्म जमा किया है।

    बचे हुए 9.16% मतदाताओं से संपर्क के लिए आयोग ने तीसरे चरण का अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत राज्यभर में करीब 1 लाख बूथ स्तर अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और शेष मतदाताओं से फॉर्म भरवाने का काम करेंगे। यह अभियान 25 जुलाई की अंतिम तिथि तक जारी रहेगा।

    READ MORE :Jamshedpur: लड़कों से बात करती थी पत्नी! युवक ने खाने पर बुलाया और गला रेतकर कर दी हत्या, शव बोरी में डाल नाले में फेंका

    इस अभियान के अंतर्गत मृतक, स्थानांतरित व दोहराए गए नामों को हटाने के साथ-साथ नए और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    Jamshedpur News:  जिला मंत्री रिंकू सिंह की उपस्थिति में जुगसलाई मंडल भाजपा के पदाधिकारियों की मासिक बैठक सम्पन्न

    मतदाताओं की सुविधा के लिए https://voters.eci.gov.in पोर्टल और ECI नेट ऐप के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। राज्य के सभी 261 शहरी स्थानीय निकायों के 5,683 वार्डों में विशेष शिविर भी लगाए गए हैं। साथ ही अखबारों व मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

    READ MORE :Jamshedpur News :अग्रसेन जयंती 2025 की तैयारी शुरू, नई कार्यकारिणी घोषित

    आयोग के अनुसार, ईसीआईनेट पोर्टल पर अब तक 6 करोड़ 20 लाख से अधिक प्रपत्र अपलोड किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त एक नया मॉड्यूल भी शुरू किया गया है, जिससे मतदाता यह देख सकते हैं कि उनका फॉर्म जमा हुआ या नहीं।

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    इस कार्य में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त डेढ़ लाख बीएलए भी BLO की मदद कर रहे हैं। प्रत्येक बीएलए प्रतिदिन 50 ईएफ फॉर्म प्रमाणित कर रहे हैं। आयोग का उद्देश्य है कि 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में कोई पात्र मतदाता वंचित न रह जाए।

    आयोग ने आम जनता से अपील की है कि वे समय रहते अपना गणना प्रपत्र भरें और लोकतांत्रिक अधिकार के उपयोग हेतु खुद को सुनिश्चित करें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar voter list update 2025 BLO door to door voter survey https://voters.eci.gov.in ऑनलाइन पंजीकरण गणना प्रपत्र ईएफ फॉर्म बिहार बिहार विशेष मतदाता पुनरीक्षण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News:  जिला मंत्री रिंकू सिंह की उपस्थिति में जुगसलाई मंडल भाजपा के पदाधिकारियों की मासिक बैठक सम्पन्न

    July 6, 2026

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    July 6, 2026

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News:  जिला मंत्री रिंकू सिंह की उपस्थिति में जुगसलाई मंडल भाजपा के पदाधिकारियों की मासिक बैठक सम्पन्न

    July 6, 2026

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    July 6, 2026

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    July 6, 2026

    Jamshedpur Breaking: हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ाया

    July 6, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस बाजार के समीप छिनतई के प्रयास में युवक पर अपराधियों ने चापड़ से किया जानलेवा हमला

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group