Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: 25 अक्टूबर से 07 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट
    Breaking News

    Jamshedpur: 25 अक्टूबर से 07 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. खड़गपुर और चक्रधरपुर डिवीजन में एनआइ वर्क के कारण 25 अक्टूबर से लेकर 7 नवंबर तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं, कई ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जाएगा.

    रेलवे के अनुसार, खड़गपुर-आदित्यपुर थर्ड लाइन परियोजना के लिए घाटशिला, गालूडीह, राखा माइंस, आसनबनी और सलगाझुड़ी स्टेशनों पर थर्ड लाइन के निर्माण को लेकर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों को रद्द व डायवर्ट किया गया है.

    इन ट्रेनों को किया रद्द : खड़गपुर झाड़ग्राम पुरुलिया मेमू स्पेशल 25, 27, 28 अक्तूबर को और 31 अक्तूबर से 07 नवंबर तक रद्द रहेगी. पुरुलिया-झाड़ग्राम- खड़गपुर मेमू स्पेशल 25, 27, 28 अक्तूबर और 31 अक्तूबर से 07 नवंबर तक रद्द रहेगी. हावड़ा-घाटशिला- हावड़ा मेमू एक्सप्रेस 25 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रद्द. संतरागाछी- आनंद विहार एक्सप्रेस 30 अक्टूबर को रद्द. आनंद विहार संतरागाछी एक्सप्रेस 31 अक्टूबर को रद्द. खड़गपुर टाटानगर-बरकाकाना स्पेशल 28 और 30 अक्टूबर से 07 नवंबर तक रद्द. बरकाकाना टाटानगर- खड़गपुर स्पेशल 28 और 30 अक्टूबर से 07 नवंबर तक रद्द. आनंद विहार-हल्दिया एक्सप्रेस 31अक्टूबर को रद्द. हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 2 नवंबर को रद्द. खड़गपुर टाटानगर- खड़गपुर मेमू स्पेशल 3 और 4 नवंबर को रद्द. खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू स्पेशल 31 अक्टूबर से 07 नवंबर तक रद्द रहेगी. चक्रधरपुर-टाटानगर चक्रधरपुर स्पेशल 31 अक्टूबर, 1 नवंबर और 2 नवंबर को रद्द रहेगी. खड़गपुर-टाटानगर- खड़गपुर मेमू स्पेशल 3 और 4 नवंबर को रद्द रहेगी. हावडा-कंटाबाजी एक्सप्रेस इस्पात 31 अक्टूबर, 2 और 3 नवंबर को रद्द रहेगी. टिटलागढ़-हावड़ा एक्स्प्रेस 31 अक्तूबर और 2 नवंबर को रद्द रहेगी. हावड़ा-टिटलागढ़ एक्सप्रेस 1 और 4 नवंबर को रद्द रहेगी. कंटाबाजी-हावड़ा एक्सप्रेस 1, 3 व 4 अक्टूबर को रद्द रहेगी. हावड़ा बड़बिल- हावड़ा जनशताब्दी 4 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    इन ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट : आसनसोल-टाटानगर- आसनसोल मेमू स्पेशल यात्रा 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक पुरुलिया से शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी.

    इन ट्रेनों को किया डायवर्ट : रांची- हावडा एक्सप्रेस 25 और 28 अक्टूबर, 1 नवंबर और 4 नवंबर को परिवर्तित मार्ग आद्रा-मिदनापुर से चलेगी. 4 नवंबर को शुरू होने वाली हावड़ा- रांची एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मिदनापुर-आद्रा होकर चलेगी. अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 24, 26, 27, 28 और 30 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग चांडिल आद्रा-मिदनापुर से चलेगी.  29 अक्टूबर को शुरू होने वाली 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चाडिल आद्रा मिदनापुर से चलेगी. 3 नवंबर को शुरू होने वाली संतरागाछी- अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मिदनापुर आद्रा से चलेगी. नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्स्प्रेस 24, 26, 28 और 31 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग चांडिल आद्रा-मिदनापुर से चलेगी. भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 31 अक्तूबर, 2 और 3 नवंबर को परिवर्तित मार्ग मिदनापुर- आदा के रास्ते. आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग आदा- मिदनापुर के रास्ते चलेगी. 3 नवंबर को शुरू होने वाली आनंद विहार- पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आद्रा मिदनापुर के रास्ते चलेगी. सिलघाट तांबरम एक्सप्रेस 3 नवंबर को मिदनापुर आद्रा के परिवर्तित मार्ग से चलेगी. रांची हावड़ा-रांची वंदे भारत 4 नवंबर को हावड़ा मिदनापुर और मिदनापुर हावड़ा के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलेगी. 12 नवंबर को शुरू होने वाली जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सीनी-कांड्रा, चांडिल-आद्रा मिदनापुर के रास्ते चलेगी.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    इस ट्रेन को किया गया रीशेड्यूल : हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को 2 नवंबर रीशेड्यूल किया गया है. यह ट्रेन 12:50 के बजाय 13:50 में हावड़ा से प्रस्थान करेगी. कर्मभूमि एक्सप्रेस 31 अक्टूबर को रीशेड्यूल की गई है. जबलपुर-संतरागाछी हावड़ा एक्सप्रेस 26 अक्टूबर को रीशेड्यूल की गई है. यह ट्रेन अपने समय से 2 घंटे बाद प्रस्थान करेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur train diverted trains canceled
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group