Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»नक्सलियों के गढ़ में सीआरपीएफ व पुलिस पदाधिकारियों की बैठक शुरू
Breaking News

नक्सलियों के गढ़ में सीआरपीएफ व पुलिस पदाधिकारियों की बैठक शुरू

News DeskBy News DeskNovember 17, 2023
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. सारंडा में अचानक बढ़ी भाकपा माओवादी नक्सलियों की गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस व सीआरपीएफ ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है. 17 नवंबर की दोपहर लगभग सवा दो बजे वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सीआरपीएफ के आईजी, डीआईजी स्तर के पदाधिकारियों के साथ कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा मेघाहातुबुरु खेल मैदान स्थित हैलीपैड पर उतरे. सभी पदाधिकारियों का स्वागत कर सीआरपीएफ 26 बटालियन के पदाधिकारी, किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, इंस्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का, थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा आदि वाहनों में बैठाकर किरीबुरु के मुर्गापाड़ा स्थित सीआरपीएफ का डेट कार्यालय ले गये.

वहां पुलिस व सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है. मेघाहातुबुरु आने से पहले यह हेलीकॉप्टर नक्सलियों की कभी राजधानी रहे थोलकोबाद में उतरा था. वहां सारे अधिकारी थोलकोबाद स्थित सीआरपीएफ कैम्प में जाकर अधिकारियों व जवानों से वार्ता की थी. सूत्रों के अनुसार पुलिस व सीआरपीएफ द्वारा कोल्हान जंगल से नक्सलियों को खदेड़ दिया तो वे सारंडा में प्रवेश कर अलग-अलग ग्रुपों में बंटकर शरण लिये हुये हैं. ये नक्सली सारंडा स्थित छोटानागरा थाना अन्तर्गत कुमडीह, नुईयागड़ा, बहदा, उसरुईया, हतनाबुरु, कोलायबुरु, कुदलीबाद, होलोंगउली गांव क्षेत्र के घने जंगल व ऊंची पहाड़ियों पर शरण लिये हुये हैं. नक्सलियों का कुछ छोटा दस्ता झारखण्ड-ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र कुलातुपु आदि क्षेत्र के जंगलों में भी शरण लिये हुये है.

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

यह बैठक उन्हीं नक्सलियों को सारंडा से खदेड़ने के लिए हो रही है. इसमें नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू करने की रणनीति बनाई जायेगी. पुलिस व सीआरपीएफ पदाधिकारियों की गतिविधियां बढ़ने से सारंडा के ग्रामीण राहत की सांस ले रहे हैं, क्योंकि वह पहले नक्सली समस्या का बड़ा दंश झेल चुके हैं. अब वह नक्सलियों को किसी भी कीमत पर अपनाना नहीं चाहते हैं.

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

October 26, 2026

Elephant On Rail Track: चक्रधरपुर मंडल में रेल ट्रैक के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, 9 एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

October 26, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

October 26, 2026
Recent Post

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

October 26, 2026

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

October 26, 2026

GST में एक नवंबर से बड़े बदलाव की संभावना, छोटे विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन आसान होगा, तेजी से मिलेगा रिफंड

October 26, 2026

Elephant On Rail Track: चक्रधरपुर मंडल में रेल ट्रैक के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, 9 एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

October 26, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group