Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»आज रात बोकारो पहुंचेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, तीन दिन रहेगा प्रवास
    Breaking News

    आज रात बोकारो पहुंचेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, तीन दिन रहेगा प्रवास

    News DeskBy News DeskJune 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सेक्टर 03 में चल रहा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता विकास

    बोकारो. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सोमवार देर शाम बोकारो पहुंचेंगे. सेक्टर 03 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर 03 सी में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के विकास वर्ग में शामिल होकर प्रबोद्धन देंगे. श्री भागवत तीन दिन तक बोकारो प्रवास पर रहेंगे. स्वयंसेवकों को बौद्धिक देंगे.

    उत्तर पूर्व (झारखंड व बिहार) क्षेत्र के स्वयंसेवकों के लिए 20 दिनों का यह वर्ग सेक्टर 03 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुआ. इसी वर्ग में ही झारखंड के स्वयंसेवकों के लिए संघ शिक्षा वर्ग 11 जून से शुरू हुआ है. दोनों प्रशिक्षण वर्गों का एक साथ समापन 26 जून की शाम को होगा. आरएसएस के जानकारों की मानें तो समापन सत्र में बतौर मुख्य वक्ता आरएसएस के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार होंगे. 27 जून की सुबह दीक्षा समारोह के बाद सभी स्वयंसेवक घर लौटेंगे. यह वर्ग प्रतिवर्ष मई माह में लगता था, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर जून में किया गया है. इससे पहले बोकारो में इस तरह का आयोजन 2012-13 में किया गया था. स्वयंसेवकों के कार्य में गुणात्मक विकास करने के लिए प्रतिवर्ष लगने वाले इन प्रशिक्षण वर्ग में उन स्वयंसेवक ने भाग लिया, जिन्हें पिछले दो वर्ष से संघ का कोई दायित्व मिला है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    वर्ग प्रशिक्षण में झारखंड के 350 स्वयंसेवक शामिल : संघ शिक्षा वर्ग के प्रशिक्षण में झारखंड के लगभग 350 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं. वहीं, कार्यकर्ता विकास वर्ग-एक में झारखंड, उत्तर व दक्षिण बिहार प्रांत से 150 के लगभग स्वयंसेवक शामिल हुए हैं.

    सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था, पुलिस कप्तान ने लिया था जायजा

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बोकारो प्रवास को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है. पिछले दिनों बोकारो पुलिस के कप्तान पूज्य प्रकाश समेत आला पुलिस अधिकारी ने आयोजन स्थल का जायजा लिया था. भागवत के कार्यक्रम की रूपरेखा अंतिम समय तक सीमित लोगों के पास रहता है. इस कारण किसी को उनके कार्यक्रम की जानकारी सार्वजनिक स्तर पर नहीं दी गयी. मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी सीमित लोगों को ही इंट्री मिलेगी. प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयंसेवकों के अलावा व्यवस्था व संचालन में लगे स्वयंसेवक व कुछ शॉर्टलिस्ट लोगों को ही यह मौका मिलेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    RSS chief Mohan Bhagwat will reach Bokaro
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group