Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ओडिशा के बालासोर में दो समूहों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा निलंबित
    Breaking News

    ओडिशा के बालासोर में दो समूहों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा निलंबित

    News DeskBy News DeskJune 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत, अब तक करीब 30 लोगों को किया गया है गिरफ्तार

    Balasore . ओडिशा के बालासोर शहर में दो समूहों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. जिला प्रशासन ने शहर के कुछ संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट सेवा भी निलंबित कर दी और लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया गया है.  पुलिस ने बताया कि 17 जून की मध्यरात्रि से 18 जून की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू लगाया गया है.

    अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को बालासोर के जिलाधिकारी आशीष ठाकरे से बात की और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए उन्हें तत्काल कदम उठाने को कहा. शहर के भुजखिया पीर इलाके में सोमवार को मवेशियों की कुर्बानी से सड़क पर बह रहे खून को लेकर विरोध जताते हुए लोगों का एक समूह धरने पर बैठ गया। पुलिस ने बताया कि दूसरे समूह ने कथित तौर पर उन पर पथराव किया, जिसके बाद झड़प शुरू हो गयी. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून- व्यवस्था) संजय कुमार बालासोर में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस ने बालासोर में फ्लैग मार्च किया. पुलिस ने बताया कि अब तक करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

    Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद दो दिन का राजकीय शोक, गिरिडीह में आज होगा अंतिम संस्कार, शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन 

    पुलिस के मुताबिक, ओटी रोड के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं. पुलिस ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर नहीं निकलेगा. न ही पैदल और न ही वाहन से जाने की अनुमति होगी. सिर्फ और सिर्फ आपात चिकित्सा सहायता के अलावा लोगों को निकलने की अनुमति नहीं है. बालासोर पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने बताया कि ‘बालासोर नगर पालिका क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है. सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहेंगी.

    Jharkhand Chamber Election: झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 का चुनाव 13 सितंबर को

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है और स्थिति नियंत्रण में आ रही है. हालांकि कल (सोमवार को) कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा की खबरें आई थीं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    clashes between two groups Curfew imposed in Odisha's Balasore इंटरनेट सेवा निलंबित ओडिशा के बालासोर में दो समूहों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद दो दिन का राजकीय शोक, गिरिडीह में आज होगा अंतिम संस्कार, शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन 

    September 6, 2026

    Jharkhand Chamber Election: झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 का चुनाव 13 सितंबर को

    September 6, 2026

    Tata Group: टाटा समूह की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ ने 165 करोड़ रुपये के बेच दिए शेयर, औसत भाव मिले 785 रुपये प्रति शेयर, जानें वजह?

    September 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद दो दिन का राजकीय शोक, गिरिडीह में आज होगा अंतिम संस्कार, शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन 

    September 6, 2026

    Jharkhand Chamber Election: झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 का चुनाव 13 सितंबर को

    September 6, 2026

    Tata Group: टाटा समूह की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ ने 165 करोड़ रुपये के बेच दिए शेयर, औसत भाव मिले 785 रुपये प्रति शेयर, जानें वजह?

    September 6, 2026

    SBI Bank Job: एसबीआई चालू वित्त वर्ष में 12,000 भर्तियां करेगा, 250 नई शाखाएं खोलेगा, चेयरमैन ने की घोषणा

    September 6, 2026

    Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर भाजपा, कांग्रेस समेत राजनीतिक दलों के नेताओं ने जताया शोक, जानें किसने क्या कहा?

    September 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group